फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Nine jamati of Bidauli kept in Quarantine Center

बिडौली के 9 जमाती क्वारंटीन सेंटर में रखे

Mon, 13 Apr 2020 10:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Nine jamati of Bidauli kept in Quarantine Center
बिडौली के नौ जमाती क्वारंटीन सेंटर में रखे
विज्ञापन

शामली/झिंझाना। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव बिडौली में बिहार से लौटे नौ लोगों को घर से लाकर क्वारंटीन सेंटर में रखा है। अधिकारियों के मुताबिक ये सभी नौ लोग जमात में गए थे। इन्हें एहतियात के तौर पर क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। इन सभी लोगों के सैंपल लिए गए है, जिन्हें जांच को भेजा जाएगा।

सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ गांव बिडौली पहुंची। स्वास्थ्य टीम को गैरप्रांत से आने वाले लोगों की जानकारी मिली थी। टीम ने गांव के नौ लोगों की उनके घर पर काउंसिंलिंग की। इसके बाद उन्हें लेकर झिंझाना के आरएसएस इंटर कालेज में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में लाया गया। अधिकारियों ने बताया कि परिजनों और ग्रामीणों से जानकारी मिली है कि ये सभी नौ लोग पिछले महीने तीन मार्च को जमात में दिल्ली होते हुए बिहार गए थे। इसके बाद, 27 मार्च को ये अपने घर पहुंचे थे, तभी से ये लोग अपने घर पर ही क्वारंटीन में रह रहे थे, लेकिन अब स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे सर्च अभियान की जानकारी मिलने पर परिजनों ने ही खुद अधिकारियों को जमात से लौटने की जानकारी दी थी। इन सभी का जांच के लिए सैंपल लिया गया है। एसडीएम उद्भव त्रिपाठी ने बताया कि बिडौली से नौ लोगों को क्वारंटीन सेंटर में रखा है। इनके जमात से लौटने की जानकारी मिली है। उनमें फिलहाल किसी तरह का कोई संदिग्ध लक्षण नहीं मिला है। एहतियात के तौर पर उन्हें क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। गौरतलब है कि रविवार को भी स्वास्थ्य टीम ने बिडौली के 11 लोगों को क्वारंटीन सेंटर में रखा था। ये लोग महाराष्ट्र में फेरी पर कपड़ा बेचने का काम करते है। तीन दिन पहले ही वे महाराष्ट्र से गांव लौटे थे। इनके अलावा क्वारंटीन सेंटर पर 13 लोग कस्बा झिंझाना के एहतियात के तौर पर रखे गए हैं। इस समय क्वारंटीन सेंटर में 33 लोग स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed