फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Nine days ago, the storm blew away the electricity, the heat took away the comfort

Shamli News: नौ दिन पहले आंधी ने उड़ाई बिजली, गर्मी ने छीना सुकून

Mon, 28 Apr 2025 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Nine days ago, the storm blew away the electricity, the heat took away the comfort

विज्ञापन
स्योहारा। नौ दिन पूर्व आई आंधी में गिरे सैकड़ों पेड़ों के कारण क्षेत्र में चरमराई विद्युत व्यवस्था के कारण अभी भी दर्जनों गांवों में अंधेरा है। इन गांवों में विद्युत उपकरण शोपीस बने हुए हैं। भीषण गर्मी में बिना बिजली के लोगों का बुरा हाल है।
18 अप्रैल की रात क्षेत्र में आंधी से काफी बर्बादी हुई थी। जगह-जगह पेड़ टूटने से विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं थीं। अभी भी शाहपुर खेड़ी, लंबिया, जुझैला, विशनपुरा कोट, हुसैनपुर, मुंडाखेड़ी, मंडैयो, पैंतिया, रामखेड़ा, सेलाखेड़ी, गल्लाखेड़ी, तेलीपुरा, रवाना आदि गांवों में विद्युत आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

इन गांवों के ग्रामीण कौशल चौहान, शिवकुमार ग्राम प्रधान लंबिया, डाॅ. रामकुमार पाल, कपिल चौहान ग्राम प्रधान विशनपुरा, डाॅ. मूलचंद, योगेंद्र त्यागी, त्रिवेंद्र शर्मा, नरेश सिंह, अशोक यादव, अमर सिंह, फैजान अहमद, राजकुमार शर्मा, मयंक चौहान, आलोक चौहान आदि का कहना है कि बिना बिजली के भीषण गर्मी में बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनेक बार बात करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। ताजपुर बिजलीघर के जेई और लाइनमैनों की टीम एक भी फिटर पर कुछ मिनट के लिए भी बिजली सप्लाई नहीं कर पाए हैं।
n मुख्य लाइन में लीकेज से पानी को तरसे स्योहारावासी : स्योहारा नगर में जल आपूर्ति की मुख्य लाइन में लीकेज होने से पूरे नगर की जलापूर्ति प्रभावित हो गई। नगर में पानी के लिए लोग परेशान हो उठे। देर शाम तक जलापूर्ति की संभावना जताई जा रही है। रविवार को सुबह अचानक नगर पालिका की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। शहर में कहीं भी पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। पालिका कर्मियों ने देखा कि नगर पालिका के पास से ही पूरे नगर को जलापूर्ति करने वाली मुख्य लाइन में लीकेज है। सूचना मिलने पर अधिशासी अधिकारी विजेंद्र सिंह पाल ने पानी की आपूर्ति सुचारू करने के लिए पालिका कर्मियों को निर्देश दिए।

लीकेज लाइन की मरम्मत का काम शुरू कराया गया। देर शाम तक पूरे नगर में जलापूर्ति नहीं हो सकी थी। ईओ विजेंद्र सिंह पाल का कहना है कि ओवरहैड टैंक व लाइन पुरानी होने से उसमें अक्सर लीकेज होती थी। लाइन को ठीक कराया जा रहा है। इसके चलते आपूर्ति बाधित हुई। मरम्मत कार्य बहुत तेजी से कराया गया है। जलापूर्ति भी जल्द सुचारू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed