फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Nine council schools in the urban area will be transformed for Rs 1.34 crore.

Shamli News: शहरी क्षेत्र के परिषदीय नौ विद्यालयों का 1.34 करोड़ रुपये में होगा कायाकल्प

Fri, 24 Nov 2023 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Nine council schools in the urban area will be transformed for Rs 1.34 crore.
- नगरपालिका ने विद्यालयों के कायाकल्प की योजना की तैयार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। प्रदेश सरकार की ऑपरेशन कायाकल्प योजना के तहत शहर के नौ प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का 1.34 करोड़ रुपये में कायाकल्प किया जाएगा। नगरपालिका ने विद्यालयों के कायाकल्प की योजना तैयार की है।
प्रदेश सरकार ने नगरपालिका परिषद शामली को शहरी क्षेत्र के नौ प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों का पुनर्निर्माण एवं कायाकल्प कराने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए पालिका ने 1.34 करोड़ रुपये से विद्यालयों के कायाकल्प योजना तैयार की है। इस योजना के तहत शहर के वार्ड 15 मोहल्ला बरखंडी स्थित बालक जूनियर हाईस्कूल के लिए 19,15,779 रुपये, वार्ड 23 मोहल्ला गुजरातियान स्थित कन्या जूनियर हाईस्कूल में 17,78,396 रुपये, प्राथमिक विद्यालय नंबर तीन में 12,80,136 रुपये से कायाकल्प होगा। वार्ड 17 गुलशन नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर 15 में 10,79,464 रुपये, वार्ड संख्या दो मोहल्ला नंदू प्रसाद स्थित प्राइमरी पाठशाला नंबर एक में 17,42,172 रुपये, वार्ड नंबर तीन में मोहल्ला लाजपतराय स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर पांच में 7,92,127, वार्ड नंबर सात दयानंद नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर सात 10,73,344 रुपये, वार्ड नंबर 24 माजरा रोड स्थित कन्या जूनियर हाई स्कूल नंबर दो में 24,49,481 रुपये, वार्ड नंबर 11 रेलपार स्थित प्राथमिक विद्यालय 13 में 12,51,186 रुपये कुल 1.34 करोड़ रुपये की धनराशि से कंपोजिट बायस के शौचालय, मरम्मत, क्लास रूम, ऑफिस, किचन, स्टोर और बरामदे में फर्श पर टाइल्स लगाने, पूरे विद्यालय की मरम्मत, रंगाई, पुताई आदि कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

इनके अलावा इन विद्यालयों में गेट, चहारदीवारी, फर्श पर टाइल्स, खेलने के लिए पार्क और लाइब्रेरी के साथ डिजिटल क्लास रूम, बालक और बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौचालय, पीने के पानी और हाथ धोने के लिए हैंडवाश सिस्टम, क्लास रूम में बच्चों के बैठने के लिए फर्नीचर की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगरपालिका में बैठक आयोजित पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल ने इन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को ऑपरेशन कायाकल्प के तहत होने वाले कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर पालिका के ईओ रामेंद्र सिंह यादव, जेई सिविल श्रीकांत राणा, लिपिक अनिल शर्मा, प्रधानाध्यापक नीरज गोयल, दीपक शर्मा, बेबी रानी, सचिन कुमार, प्रतिभा शर्मा, रेणूका शर्मा व आदित्य कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed