फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Nikhil in Air Rifle Junior, Abhay in Senior

एयर रायफल जूनियर में निखिल, सीनियर में अभय ने बनाई बढ़त

Sun, 21 Aug 2022 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Nikhil in Air Rifle Junior, Abhay in Senior
शामली रायफल क्लब पर निशानेबाजी प्रतियोगिता का दूसरा दिन
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शामली रायफल क्लब पर आयोजित जनपद स्तरीय तीन दिवसीय निशानेबाजी प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एयर रायफल एनआर जूनियर वर्ग में निखिल मलिक तथा सीनियर वर्ग में अभय चौधरी ने बढ़त बनाए रखी।
क्रीड़ा भारती और शामली रायफल क्लब द्वारा आयोजित निशानेबाजी प्रतियोगिता का दूसरे दिन क्रीड़ा भारती के प्रांत अध्यक्ष विशाल मित्तल ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि हम जब विजय की भावना से खेलते हैं तो सफल नहीं होते हैं। यदि हम आनंद प्राप्ति के लिए खेलते हैं, तो विजय हमारे पीछे-पीछे चलती है।
विज्ञापन

क्लब के अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने बताया कि दूसरे दिन हुए मुकाबले में एयर रायफल एनआर जूनियर वर्ग में निखिल मलिक 388/400 अंकों के साथ बढ़त बनाए रहे। एयर रायफल एनआर सीनियर वर्ग में अभय चौधरी 359/400 अंकों के साथ अपने वर्ग में आगे चल रहे हैं। एयर पिस्टल एनआर वर्ग में अवनीश कुमार 375/400 अंकों के साथ आगे रहे। एयर पिस्टल एनआर यूथ वर्ग में शाहिद 362/400 अंकों के साथ आगे चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एयर रायफल आईएसएसएफ सीनियर वर्ग में अजय मलिक 595/600 अंकों के साथ, एयर रायफल आईएसएसएफ यूथ वर्ग में पीयूष शर्मा 593/600 और एयर रायफल आईएसएसएफ जूनियर वर्ग में विवेक कुमार 581/600 अंकों के साथ अपने-अपने वर्ग में आगे रहे। एयर पिस्टल आईएसएसएफ सीनियर वर्ग में अभिषेक तोमर 573/600 अंकों के साथ, एयर पिस्टल आईएसएसएफ यूथ वर्ग में रचित चौधरी 560/600 और एयर पिस्टल आईएसएसएफ जूनियर वर्ग में मयंक शर्मा 556/600 अंकों के साथ अपने-अपने वर्ग में बढ़त बनाए हुए हैं। प्रतियोगिता में तकनीकी अधिकारी तपन मलिक, सिंपल चौधरी, मुनव्वर मंसूरी, गौरव चौधरी, अंकुर कुमार रहे। यहां क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र स्वामी, प्रांत सहमंत्री मेरठ नागेंद्र प्रताप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष क्रीड़ा भारती नितिन वर्मा, हिमांशु मलिक, मंटू सिंह, निशांत बालियान, पारस पंवार, दीपक कुमार, हिमांशु खैवाल आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता का समापन रविवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed