{"_id":"6009c1b38ebc3e2c3c680fd0","slug":"night-s-mercury-rolled-four-degrees-coolness-persisted-shamli-news-mrt5216753171","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात का पारा चार डिग्री लुढ़का, ठंडक बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात का पारा चार डिग्री लुढ़का, ठंडक बरकरार
विज्ञापन
शामली सर्दी में कपडा लपेट कर बाईक पर जाते लोग
- फोटो : SHAMLI
शामली। अगले तीन दिनों में जिले में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा। 23-24 जनवरी को बूंदाबांदी होने की संभावना है। रात का पारा चार डिग्री लुढ़क गया। बृहस्पतिवार को सुबह छह बजे से लेकर सुबह दस बजे तक बादल छाए रहे। दिन में अच्छी खासी धूप निकलने से आम नागरिकों को राहत जरूर मिली।
पिछले 24 घंटों में दिन का पारा तीन डिग्री बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिन में तेज हवा चलने से रात के तापमान चार डिग्री लुढ़क गया। दिन निकलते ही सुबह छह बजे से लेकर सुबह के दस बजे तक आकाश में बादल छाए रहे। अच्छी धूप निकलने से लोगों को काफी राहत मिली। दिन में 11 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। दिन का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेेेेेेेेेेेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक शुक्रवार को दिन का पारा दो डिग्री सेल्सियस लुढ़केगा। रात का तापमान चार डिग्री बढ़ोत्तरी की संभावना है।
अगले तीन दिनों में सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ
कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के निदेशक डॉ. पीके सिंह ने बताया कि अगले 24 घंटे में दिन के मौसम मिश्रित हने की संभावना है। पहाड़ों पर बर्फबारी के चलने से अगले तीन दिनों में शामली समेत दिल्ली एनसीआर के जिलों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदलेगा। 23-24 जनवरी को हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। साफ सुधरे मौसम में 26 जनवरी का गणतंत्र दिवस का आगाज होगा।
विज्ञापन
जिले में तापमान का आंकड़ा
तिथि अधिकतम न्यूनतम
15 जनवरी 17 05
16 जनवरी 16 07
17 जनवरी 17 08
18 जनवरी 19 08
19 जनवरी 20 09
20 जनवरी 18 09
21 जनवरी 21 06