फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Next year you came early... sent out Ganpati Bappa by taking out a procession

अगले बरस तू जल्दी आ... जुलूस निकालकर किया गणपति बप्पा को विदा

Sun, 19 Sep 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Next year you came early... sent out Ganpati Bappa by taking out a procession
ामली श्री गणेश विसर्जन के दोरान झुमती महिलाएं व युवतियां - फोटो : SHAMLI
अगले बरस तू जल्दी आ... जुलूस निकालकर किया गणपति बप्पा को विदा
विज्ञापन

शामली। जिले भर में श्री गणपति महोत्सव का समापन हुआ। बैंडबाजों के साथ गणेश प्रतिमाओं का जुलूस निकाला गया। पूर्वी यमुना नहर का विसर्जन किया गया। जगह जगह रंग गुलाल उड़ाकर जश्न मनाया गया।
रविवार को शहर के विश्वकर्मा नगर बुढ़ाना रोड पर 16 वां श्री गणपति महोत्सव का समापन समारोह में विराजमान श्री गणपति आठवें दिन भव्य रूप में महा आरती का आयोजन किया गया। 56 प्रकार का भोग लगाया गया। कार्यक्रम के आयोजक समिति के अध्यक्ष विनय पांचाल के नेतृत्व में दोपहर 12 बजे बैंड बाजे के जुलूस के रुप में श्री गणेश जी की प्रतिमाओं का पूर्वी यमुना नहर करनाल रोड में विसर्जन किया गया। इस अवसर पर रमेश चंद पांचाल, जितेंद्र भारद्वाज, महेंद्र कुमार, मधुसूदन गौड़, दुर्गेश, पप्पू, संजय कुमार, हरिओम पांचाल, शुभम जांगिड़, वरुण, तरुण, माया देवी, सुदेश, सीमा, नेहा, रितु, वैष्णवी, हिना, सीमा गौड, प्रमोद पांचाल, कविता पांचाल, संजय वर्मा, आंचल देवांश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शिवगंज स्थित शिव मंदिर एवं मानवाधिकार संगठन शामली की ओर से भगवान गणेश महोत्सव में अंतिम दिन डॉक्टर राजेंद्र गोयल, शशि गोयल एवं समस्त मानव अधिकार संगठन शामली सदस्य द्वारा पूजा अर्चना की गई। मंदिर समिति की ओर से शामली नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल ने डॉक्टर अजय चौधरी, रवि संगल, भूषण जिंदल, राम महेर गर्ग, शशि गोयल, दीपशिखा चौधरी, अखिल गोयल आदि को सम्मानित किया गया। बैंड बाजों के द्वारा गणेश प्रतिमा का विसर्जन झिंझाना रोड नहर पुल पर किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष गिरीश चंद गर्ग, महामंत्री पवन बजरंगी, कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंघल, डॉक्टर राजेंद्र गोयल, नीरज गोयल, खुशीराम अरोरा, दिनेश गोयल का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी सब्जी मंडी में मां शाकंभरी देवी अष्टमी वाला मंदिर से श्रीगणेश प्रतिमा का विसर्जन के लिए पंडित प्रदीप पांडे पूजा अर्चना करके विदा दी। जुलूस के रुप में श्रीगणेश प्रतिमाओं को करनाल रोड स्थित पूर्वी यमुना नहर में विसर्जन किया गया। इस मौके पर शिवम गर्ग, हिमांशु गर्ग, शिवम शर्मा, विनीत नामदेव अश्वनी कांबोज, अनुराग शर्मा, रोहित कुमार, दीपक गुप्ता, सौरभ गुप्ता, अजय गुप्ता मौजूद रहे।

मोहल्ला तालाब रोड स्थित वाल्मीकि मंदिर से श्रीगणेश की प्रतिमाओं को शहर के मुख्य मार्गों से जुलूस के रुप में ले जाया गया। पूर्वी यमुना नहर में प्रतिमाओं का विजर्सन किया गया। मीरा चावला, सोनिया, सुषमा, रुकमली, गुड्डी, पूनम, निर्मला, बीना, नीलम, सीमा, ममता, शांति, कांता आदि मौजूद रही। झिंझाना में राम श्याम दुर्गा मंदिर में गणेश जी की पूजा अर्चना की गई। गणेश भगवान की महा आरती के मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह भाजपा जिलाध्यक्ष और व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष आशीष मित्तल, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। लोगों ने गणपति को श्रद्धा भाव से विदा किया। श्रीगणेश जी को घोड़ा बग्गी में विराजमान कर कस्बे की परिक्रमा की और बाद में गणेश भगवान की प्रतिमा को शामली की पूर्वी यमुना नहर में विसर्जित कर दिया। इस मौके पर आलोक शर्मा कृष्ण चंद्र गोयल प्रवीण शर्मा आदि मौजूद रहे।

शामली श्री गणेश विसर्जन   के दोरान झुमती  महिलाएं व युवतियां

शामली श्री गणेश विसर्जन के दोरान झुमती महिलाएं व युवतियां- फोटो : SHAMLI

शामली श्री गणेश विसर्जन   के दोरान झुमती  महिलाएं व युवतियां

शामली श्री गणेश विसर्जन के दोरान झुमती महिलाएं व युवतियां- फोटो : SHAMLI

ामली  में  श्री गणेश विसर्जन  के दोरान निकली शोभा यात्रा

ामली में श्री गणेश विसर्जन के दोरान निकली शोभा यात्रा- फोटो : SHAMLI

शामली  में  श्री गणेश विसर्जन  के दोरान के दोरान  शोभा यात्रा  में झुमते लोग

शामली में श्री गणेश विसर्जन के दोरान के दोरान शोभा यात्रा में झुमते लोग- फोटो : SHAMLI

शामली  में  श्री गणेश विसर्जन  के दोरान दोरान शोभा यात्रा  में  भाग लेते श्रद्वांलू व महिलाएं

शामली में श्री गणेश विसर्जन के दोरान दोरान शोभा यात्रा में भाग लेते श्रद्वांलू व महिलाएं- फोटो : SHAMLI

शामली शिवगंज मंडी में श्री गणेश जी महाराज का पूजन करते पूर्व चेयरमैन अरविन्द  संगल व महिलाएं

शामली शिवगंज मंडी में श्री गणेश जी महाराज का पूजन करते पूर्व चेयरमैन अरविन्द संगल व महिलाएं- फोटो : SHAMLI

शामली श्री गणेश विसर्जन के लिये जाते श्रद्वालू व महिलाएं

शामली श्री गणेश विसर्जन के लिये जाते श्रद्वालू व महिलाएं- फोटो : SHAMLI

शामली झिंझाना रोड पर गणेश विसर्जन   के लिये  जाते श्रद्वालू

शामली झिंझाना रोड पर गणेश विसर्जन के लिये जाते श्रद्वालू- फोटो : SHAMLI

शामली श्री  गणेश विसर्जन   के लिये  जाते श्रद्वालू व महिलाएं

शामली श्री गणेश विसर्जन के लिये जाते श्रद्वालू व महिलाएं- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed