{"_id":"6776cffaa359055ff308e330","slug":"new-police-station-will-be-built-in-bhura-search-for-land-started-shamli-news-c-26-1-sal1001-134537-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: भूरा में बनेगा नया थाना, भूमि की तलाश शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: भूरा में बनेगा नया थाना, भूमि की तलाश शुरू
Thu, 02 Jan 2025 11:12 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Thu, 02 Jan 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
कैराना। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए शासन के आदेश पर गांव भूरा में नया थाना बनेगा। थाने के लिए पुलिस प्रशासन ने गांव भूरा में सरकारी भूमि की तलाश शुरू की है।
कैराना कोतवाली के क्षेत्र में नगर के साथ ही 42 गांव आते हैं। कुछ गांव तो कोतवाली से 15 किलोमीटर की दूरी पर है। ऐसे में किसी भी घटना के बाद पुलिस को गांव पहुंचने में देर हो जाती है। इस समस्या के समाधान के लिए शासन के आदेश पर गांव भूरा में नया थाना जल्द ही बनेगा। भूरा में नया थाना बनने के बाद अपराध पर काफी हद तक अंकुश लग सकेगा।
इसके लिए बृहस्पतिवार को एसडीएम स्वप्निल यादव व सीओ श्याम सिंह गांव भूरा पहुंचे। यहां पर अधिकारियों ने थाने के भवन निर्माण के लिए करीब 5 बीघा सरकारी भूमि की तलाश की। दोनों अधिकारियों ने 5-6 स्थानों पर भूमि की जानकारी ली। लेकिन थाने की जरूरत के हिसाब से अभी भूमि नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
दरअसल, पुलिस प्रशासन को ऐसी भूमि की तलाश है जिसके पास सड़क भी हो तथा गांव से ज्यादा दूरी पर नही हो। मामले में एसडीएम स्वप्निल यादव ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय से गांव भूरा में नए थाने के निर्माण के लिए भूमि की तलाश करने का पत्र मिला था।