{"_id":"5921e2274f1c1b2d2c535a65","slug":"new-mills-will-be-installed","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई मिलें स्थापित होंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई मिलें स्थापित होंगी
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
meeting
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। गन्ना विकास, चीनी मिल एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेश राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है। गन्ना मूल्य भुगतान में बीते वर्षों की तुलना बेहतर स्थिति है तथा और तेजी से भुगतान कराया जाएगा। साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चीनी मिलों का दोहरीकरण कराते हुए नई चीनी मिलों का संचालन कराया जाएगा।
रविवार को शामली में हनुमानधाम स्थित अग्रसैन भवन में आर्य जाट महासभा की ओर से जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री जलसंसाधन एवं नदी विकास डाक्टर संजीव बालियान ने कहा कि किसान एक बिरादरी है, जिसमें विभिन्न जाति के लोग शामिल हैं। जातियों में बंटकर अपनी ताकत को कमजोर न होने दें। क्योंकि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के बाद देश में किसानों का नेतृत्व दिखाई नहीं देता।
जरूरत है कि जाति से ऊपर उठकर किसान हित में कार्य किए जाएं। लोगों की डिमांड पर उन्होंने कहा कि सेना की भर्ती शामली में भी कराई जाएगी तथा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिलाने के लिए भाजपा के जनप्रतिनिधि पत्र लिखकर प्रधानमंत्री को भेंजेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के लिए समाज को चिंतित होना पड़ेगा, नहीं तो वह दिन दूर नहीं जब लोग बूंद बूंद को तरस जाएंगे।
विज्ञापन
इसी दौरान भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि गन्ना मूल्य भुगतान बड़ा मुद्दा है, जिसमें थानाभवन मिल पर सर्वाधिक बकाया होना शर्म की बात है, क्योंकि गन्ना विकास राज्यमंत्री भी थानाभवन से ही विधायक हैं। शामली जिले के सभी ब्लाक डार्क जोन में हैं, जल का अत्यधिक दोहन बंद करना बेहद जरूरी है।
बड़ौत विधायक केपी मलिक ने कहा कि जाट बिरादरी के लोगों को समाज में होते बिखराव के प्रति चिंतित होना चाहिए। युवाओं को विख्यात होने के लिए प्रेरित करें, ताकि वह कुख्यात न होने पाएं। मुजफ्फरनगर से सदर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि जाट समाज जीवटता की मिसाल है, जो बीडा उठाया, उसे पूरा करता है।
इसीलिए समाज को सही दिशा देने के लिए लोगों को आगे आने की जरूरत है। बुढाना से विधायक उमेश मलिक ने कहा कि 2013 के सांप्रदायिक दंगों में निर्दोष लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज हुए, तो भाजपा ने ही पीड़ितों का साथ दिया और खुद भी कष्ट झेले।
फतेहपुर सीकरी (आगरा) से विधायक उदयभान सिंह ने कहा कि मुझे गर्व हैं मै जाट हूं, लेकिन समाज में होते बिखराव के कारण राजनीतिक रूप से जाट
पिछड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह के नाम पर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी चलाने वाले समाज का हित नहीं कर सकते। वहीं, शामली से भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि आज समाज की 70 प्रतिशत शक्ति, पैसा और समय विवादों में खर्च हो रहा है, जबकि हमारे पूर्वज पंचायतों से फैसला करते थे।
उनका कहना है कि विवादों में न उलझें, बल्कि तरक्की का रास्ता अपनाएं। इनके अलावा चरथावल विधायक विजय कश्यप, अखिल भारतीय जाट महासभा के राष्ट्रीय सचिव सुभाष चौधरी, अशोक बालियान, जिला पंचायत अध्यक्ष पति प्रसन्न चौधरी ने भी विचार व्यक्त किए।
इस दौरान आर्य जाट महासभा के अध्यक्ष डाक्टर प्रताप चौधरी ने भाजपा सांसद और विधायकों के समक्ष महासभा की ओर से कुछ मांगे रखीं, जिसमें चौधरी चरण सिंह के नाम पर शोधपीठ की स्थापना, सहारनपुर और आगरा के बीच स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना, शामली में सेना की भर्ती तथा केंद्रीय सेवाओं में जाटों को आरक्षण दिलाने की मांग रखी।
अध्यक्षता अखिल भारतीय जाट महासभा के राष्ट्रीय सचिव सुभाष चौधरी तथा संचालन यशपाल पंवार और सूर्यवीर सिंह ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर प्रदीप पंवार, भूपेंद्र मलिक, देशपाल राणा, विनीत चौहान, राजेश, सतेंद्र खैवाल, सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, जयदेव मलिक, डाॅ. रविंद्र तोमर, मोहित बेनीवाल, विश्वेंद्र मालेंडी, डाॅ. युद्धवीर सिंह, सूरजमल, कंवरपाल आदि मौजूद रहे। अतिथियों को सम्मान पत्र, बुके देकर तथा शॉल ओढाकर सम्मानित किया गया।
सीएम किसानों के लिए बेहद चिंतित
शामली। विशिष्ट अतिथि गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसानों के लिए बेहद चिंतित है। प्रदेश की 116 चीनी मिलों में से 56 मिलों द्वारा 14 दिन में गन्ना मूल्य भुगतान किया जा रहा है, 25 चीनी मिलों पर कोई बकाया नहीं है।
सिर्फ बजाज ग्रुप की मिलों पर बकाया है। उन्होंने दावा किया कि गन्ना मूल्य भुगतान में मई माह के दौरान जितना भुगतान हुआ, उतना पूर्व के वर्षों में कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चीनी मिलों का दोहरीकरण कराकर नई चीनी मिलें खुलवाई जाएंगी। साथ ही प्रदेश में बनने वाले 18 स्टेडियमों में से एक स्टेडियम शामली में भी बनवाया जाएगा।