फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   New houses will be constructed by demolishing the old ones

Shamli News: पुराने तोड़कर बनवाए जाएंगे नए आवास

Fri, 28 Mar 2025 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
New houses will be constructed by demolishing the old ones
शामली के माजरा रोड एक विवाह मंडप में शामली गन्ना समिति की वा​र्षिक बैठक में मंचासीन अ​धिकारी और - फोटो : राज्यसभा सांसद संजय सिंह।
शामली। सहकारी गन्ना समिति शामली की वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक में 20 करोड़ रुपये की आय का सालाना बजट पारित किया गया। जिसमें समिति परिसर में बनाए गए जर्जर पुराने आवासों को तोड़कर नए आवास बनाने का प्रस्ताव भी शामिल है।
विज्ञापन

टिटौली के किसान जितेंद्र सिंह ने अपर दोआब चीनी मिल का 78 करोड़ रुपये का पुराना गन्ना भुगतान अप्रैल माह में कराने, किसानों को सामान्य जाति का गन्ना बोने पर सट्टा बंद करने और किसानों पर एफआईआर दर्ज करने की धमकी देने, गन्ना महाप्रबंधक सतीश बालियान पर किसानों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाकर तबादला किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को माजरा रोड पर एक विवाह मंडप में समिति की वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक हुई। जिसमें समिति परिसर में बनाए गए जर्जर पुराने आवासों को तोड़कर नए आवास बनाने, समिति झिंझाना की चारदीवारी का निर्माण कराने, लालू खेड़ी, ताना परिसर में खाद गोदामों के नए निर्माण करने, ग्राम विकास निधि से कार्य कराने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता टिटौली के किसान राजेंंद्र विदुर ने की। समिति के चेयरमैन विक्रांत निर्वाल, उपाध्यक्ष गौरव कुमार, मिल के गन्ना महाप्रबंधक सतीश बालियान, अतिरिक्त गन्ना महाप्रबंधक करणपाल सरोहा, समिति के ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक प्रेमनारायण किसान जितेंद्र टिटौली, उमेश कुमार, धीरजपाल लपराना, मनोज कुमार, इकबाल सिंह, सुरेंद्र कुमार, प्रवेंद्र लपराना समेत सैकड़ों किसान और समिति के 372 डेलीगेट मौजूद रहे। संचालन समिति के सचिव ओमप्रकाश सिंह ने किया।
दूसरी ओर अपर दोआब चीनी मिल शामली त्रिवेणी समूह के गन्ना महाप्रबंधक सतीश बालियान ने किसानों द्वारा लगाए गए आरोप निराधार बताया है।
उनका कहना कि किसानों को स्वच्छ गन्ना मिल में लाने के लिए निर्देश दिए जा रहे हैं। कुछ किसान गलत भावना से आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed