{"_id":"6022da0d8ebc3e4c796d969b","slug":"new-guide-line-increased-attendance-in-schools-shamli-news-mrt5245781114","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राउंड रिपोर्ट- शासन की नई गाइड लाइन के बाद विद्यार्थियों की बढ़ी संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राउंड रिपोर्ट- शासन की नई गाइड लाइन के बाद विद्यार्थियों की बढ़ी संख्या
विज्ञापन
शामली। शासन की नई गाइड लाइन के अनुसार मंगलवार को सभी बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों में कक्षा नौ से 12 तक की कक्षाएं पूरी क्षमता के साथ संचालित हुईं। इससे विद्यार्थियों की संख्या बढ़ी है। अमर उजाला ने नई गाइड लाइन को लेकर पहले दिन की तुलना में विद्यार्थियों की उपस्थिति की जानकारी ली। पेश है रिपोर्ट...
छात्राओं की संख्या बढ़ी
श्री जैन कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. रुचिता ढाका ने बताया कि सोमवार को कक्षा 12 में 126, कक्षा 11 में 86, कक्षा 10 में 80 और कक्षा 9 में 84 छात्राएं उपस्थित थीं। नई गाइड लाइन के बाद मंगलवार को कक्षा 12 व 11 में 167-167 और कक्षा 9 में 118 व कक्षा दस में 130 छात्राओं की उपस्थिति दर्ज हुई है। इस तरह पहले दिन के मुकाबले 206 छात्राएं ज्यादा आई हैं।
छात्राओं की संख्या महज 16 बढ़ी
हिंदू कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या दीपाली गर्ग ने बताया कि सोमवार को कक्षा 9 में 157, 10 में 209, 11 में 238 तथा 12 में 262 छात्राएं उपस्थित हुई थीं। वहीं, मंगलवार को कक्षा 9 में 179, 10 में 227, 11 में 255 व कक्षा 12 में 278 छात्राएं उपस्थित रहीं। सहायक लिपिक संजीव पंवार ने बताया कि नई गाइड लाइन आने के बाद महज 16 छात्राएं अधिक पहुंचीं।
विज्ञापन
68 छात्रों की संख्या बढ़ी
आरके इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्या कैप्टन लोकेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार को कक्षा 9 में 140, 10 में 131, 11 में 304 तथा कक्षा 12 में 341 छात्र रहे। नई गाइड लाइन के बाद मंगलवार को कक्षा 9 में 141, 10 में 127, 11 में 333 व कक्षा 12 में 383 छात्र उपस्थित रहे। इस तरह से 68 छात्र अधिक रहे।
कोट
सरकार के नए आदेश के बाद विद्यालयों में पहले दिन विद्यार्थियों की संख्या बढ़ी है। इससे पठन पाठन का कार्य और बेहतर तरीके से होगा।-सरदार सिंह, डीआईओएस