फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   New case of Corona not found for third consecutive day

लगातार तीसरे दिन कोरोना का नहीं मिला नया केस

Tue, 19 Jan 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
New case of Corona not found for third consecutive day
लगातार तीसरे दिन कोरोना का नहीं मिला नया केस
विज्ञापन

शामली। जनपद में लगातार तीसरे दिन और 25 दिन में छठी बार कोरोना पॉजिटिव का कोई नया केस नहीं मिला है। कोरोना के छह मरीज स्वस्थ हुए हैं। सक्रिय केस की संख्या अब 17 हो गई है।
मंगलवार को जनपद में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने अलग-अलग स्थानों से 1511 सैंपल लेकर कोरोना संक्रमण की जांच की गई। जांच में सभी सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। लगातार तीसरे दिन जिले में कोरोना पॉजिटिव का कोई केस नहीं मिला है। रविवार को भी कोरोना का कोई केस नहीं मिला था। इससे पहले 25 दिसंबर, 11 व 15 जनवरी को भी कोरोना का कोई केस नहीं मिला था। इस तरह से 25 दिन में छठी बार ऐसा हुआ है, जिसमें कोई व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं मिला है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि सभी सैंपलों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है। कोई नया केस पॉजिटिव नहीं मिला है। कोरोना के छह मरीज ठीक हुए हैं। अब सक्रिय केस की संख्या 17 हो गई है।
विज्ञापन

कैराना में 209 सैंपल लिए
कैराना। मंगलवार को कैराना की स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सीएचसी व गांव काकोर में 209 लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच की गई। इस दौरान एंटीजन किट से 131 लोगों की जांच हुई, जिसमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई। इसके अलावा आरटीपीसीआर किट से 78 सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed