{"_id":"6a91e527538a45788a05315c","slug":"new-c-arm-machine-arrives-at-district-hospital-orthopedic-surgery-facility-to-start-shamli-news-c-26-1-sal1002-172823-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: जिला अस्पताल पहुंची नई सी-आर्म मशीन शुरू होगी हड्डी के ऑपरेशन की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: जिला अस्पताल पहुंची नई सी-आर्म मशीन शुरू होगी हड्डी के ऑपरेशन की सुविधा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिला अस्पताल में नई सी-आर्म मशीन पहुंच गई है। मशीन को इंस्टॉल करने का काम चल रहा है। इंस्टॉलेशन का कार्य पूरा होने के बाद उम्मीद है कि अगले सप्ताह से जिला अस्पताल में हड्डी से संबंधित ऑपरेशन की सुविधा शुरू हो जाएगी।
जिला अस्पताल में हड्डी के ऑपरेशन की सुविधा पिछले करीब आठ माह से बंद चल रही है। इसकी वजह ये है कि सीआर्म मशीन खराब हो गई थी। कई बार मरम्मत कराने के बाद भी वह चालू नहीं हो सकी। मशीन खराब होने के कारण हड्डी के ऑपरेशन के लिए मरीजों को मेरठ मेडिकल रेफर किया जाता है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शासन को मशीन के लिए मांग पत्र भेजा गया था लेकिन शासन की तरफ से मशीन उपलब्ध नहीं हो सकी। पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल के प्रयास से जनसहयोग में सीआर्म मशीन जिला अस्पताल को उपलब्ध कराई गई है।
जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार अखौरी ने बताया कि सीआर्म मशीन अस्पताल में पहुंच गई है। मशीन की इंस्टॉलेशन प्रक्रिया चल रही है। मशीन के इंस्टॉल होने के बाद मरीजों के ऑपरेशन शुरू होंगे। अगले सप्ताह से हड्डी के ऑपरेशन शुरू होने की उम्मीद है।