फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Neighbor accused of killing two peacocks by giving poison

पड़ोसी पर लगाया जहर देकर दो मोर मारने का आरोप

Wed, 10 Nov 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Neighbor accused of killing two peacocks by giving poison
पड़ोसी पर लगाया जहर देकर दो मोर मारने का आरोप
विज्ञापन

शामली, चौसाना। क्षेत्र के बल्ला मजरा में ग्रामीण ने गांव के ही एक युवक पर राष्ट्रीय पक्षी मोर को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है वन विभाग, पुलिस और मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मामले कार्रवाई की मांग की है।

चौसाना चौकी क्षेत्र के गांव बल्ला मजरा में खालिद नामक के ग्रामीण ने पुलिस से शिकायत की। बताया कि उसने घर में पांच मोर पाल रखे थे। आरोप है गांव के ही एक युवक ने रंजिश के चलते जहर देकर दो मोर मार दिए। उसने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस के अलावा वन विभाग और मुख्यमंत्री पोर्टल पर मामले की शिकायत की है। चौकी प्रभारी समयपाल अत्री ने बताया कि वन विभाग की टीम गांव में पहुंची थी। जांच में पाया गया कि दोनों मोर किसी जहरीली घास खाने से मरे हैं। किसी के जहर देने की पुष्टि नहीं हुई है। मोर संरक्षित पक्षी है, उसे पालना भी अपराध है। शिकायतकर्ता के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed