फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Neha and Vishal ran the fastest

Shamli News: नेहा और विशाल दाैड़े सबसे तेज

Sun, 23 Mar 2025 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Neha and Vishal ran the fastest
शामली में आर के डिग्री कॉलेज में आयोजित खेल कूद प्रतियोगिता में दौड लगाती छात्राएं । संवाद
शामली। शहर के आरके पीजी कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें कई स्पर्धाएं हुईं। 1500 मीटर दूरी की दौड़ में छात्रा नेहा व विशाल सबसे आगे रहे। विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित प्रतियोगिताओं में दौड़, लंबीकूद, ऊंचीकूद, डिस्कस थ्रो व कबड्डी प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। इसमें पुरुष वर्ग में बैडमिंटन में आरव प्रथम, आर्यन द्वितीय व कार्तिक तृतीय रहा। शॉटपुट में वरित प्रथम, हर्ष द्वितीय, कुणाल तृतीय रहे। लंबीकूद में अंशुल प्रथम, विशाल द्वितीय व कुणाल तृतीय रहे।
विज्ञापन

जैवलिन थ्रो में अंशुल प्रथम, आकाश द्वितीय और तरुण तृतीय रहे। 800 मीटर दौड़ में विशाल प्रथम, अनस द्वितीय व आकाश तृतीय रहे1 500 मीटर दौड़ में विशाल प्रथम, अनस द्वितीय व अंशुल तृतीय रहा। 100 मीटर में दीपक प्रथम, विशाल द्वितीय, अंशुल तृतीय रहे। 200 मीटर में विशाल प्रथम, अनस द्वितीय व आकाश तृतीय रहे। 400 मीटर में विशाल प्रथम, अनस द्वितीय व आशीष तृतीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला वर्ग में बैडमिंटन में नेहा प्रथम, प्राची द्वितीय व सोनी तृतीय रही। 800 मीटर में नेहा प्रथम, प्रियांशी द्वितीय, सलोनी तृतीय रहे 1500 मीटर में नेहा प्रथम, प्रियांशी द्वितीय व प्राची तृतीय रहीं। 400 मीटर में प्रियांशी प्रथम, हिमांशी द्वितीय व रिया को तीसरा स्थान मिला। 200 मीटर में नेहा प्रथम, छाया द्वितीय व प्राची तृतीय रहीं।
100 मीटर में प्रियांशी प्रथम, नेहा द्वितीय व छाया तृतीय रहीं। लंबीकूद में नेहा प्रथम, सलोनी द्वितीय, प्राची तृतीय रहीं। वहीं कबड्डी में कुणाल, परिक्षित, अंशुल, अमित, कविरल, प्रियांशु, जतिन की टीम विजेता रहीं।

विजेता खिलाड़ियों को कॉलेज प्राचार्य डाॅक्टर सत्येंद्रपाल और कांधला राजकीय पीजी कॉलेज की पूर्व प्राचार्या डॉक्टर प्रमोद कुमारी ने मेडल देकर सम्मानित किया। इस दौरान खेल प्रशिक्षक डॉक्टर प्रवीण अहमद, डॉक्टर पीके सिंह निर्णायक, आरपी सिंह, आकांक्षा चौधरी, अंजू विश्वकर्मा, नगमा, अपर्णा, पूनम रही। बेस्ट एथलीट छात्र 2025 विशाल व बेस्ट एथलीट छात्रा 2025 नेहा रही। विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed