{"_id":"6011a5c88ebc3e54503e4ef6","slug":"neha-and-arjun-topped-the-cross-country-race-shamli-news-mrt522474635","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रास कंट्री दौड़ में नेहा और अर्जुन अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रास कंट्री दौड़ में नेहा और अर्जुन अव्वल
विज्ञापन
शामली उधम सिंह स्टेडियम में आयोजित दौड प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं
- फोटो : SHAMLI
शामली। जिले के 72वें गणतंत्र दिवस के मौके पर क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। महिला वर्ग में नेहा और पुरुष वर्ग में अर्जुन प्रथम रहे। विजेता खिलाड़ियों को सीडीओ द्वारा पुरस्कृत किया गया।
मंगलवार को सरदार उधम सिंह खेल स्टेडियम में क्रास कंट्री दौड़ का शुभारंभ युवा कल्याण अधिकारी एमएस तोमर एवं उप कीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया। उप क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि पुरूष-महिला वर्ग में पांच किमी क्रास कंट्री दौड़, 15 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालकों की 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में 69 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
क्रास कंट्री दौड़ में नेहा और अर्जुन प्रथम स्थान पर रहे। राधा और बिशेक कुमार द्वितीय स्थान रह। इसके अलावा नेहा पाल और आशीष को तीसरा स्थान मिला। 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर यश और 200 मीटर दौड़ ने अतुल अव्वल रहे। 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान वंश रहे। प्रतियोगिता प्रभारी क्रीड़ा क्षेत्रीय अधिकारी प्रेम कुमार के दिशा निर्देशन में उप क्रीड़ाधिकारी काशी नरेश यादव द्वारा कराई गई। कबड्डी प्रशिक्षक संजीव कुमार धीरज कुमार, सुनील कुमार, अमित तथा युवा कल्याण विभाग, शामली के कर्मचारियों का योगदान रहा।

शामली उधम सिंह स्टेडियम में आयोजित दौड प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र- फोटो : SHAMLI
विज्ञापन