फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Negligence will not be tolerated in Communicable Disease Control Month: DM

संचारी रोग नियंत्रण माह में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: डीएम

Fri, 30 Sep 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Negligence will not be tolerated in Communicable Disease Control Month: DM
- सभी विभागीय अधिकारी कार्य योजना के अनुसार जिम्मेदारी से करें कार्य
विज्ञापन

- कलक्ट्रेट में डीएम ने ली अंतरविभागीय अधिकारियों की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। डीएम जसजीत कौर ने कहा कि एक अक्तूबर से शुरू हो रहे विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह व दस्तक अभियान में सभी अधिकारी अपनी कार्य योजना के अनुसार जिम्मेदारी से कार्य करें। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को अंतरविभागीय अधिकारियों की बैठक हुई। डीएम ने कहा कि एक अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह और सात अक्तूबर से 21 अक्तूबर तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया इस कार्यक्रम को सभी 11 विभागों के अधिकारी कार्य योजना के अनुसार विशेष रुचि लेकर बीमारियों की रोकथाम के लिए दायित्वों का निर्वहन करें। इसके साथ ही सभी विभागीय अधिकारी कार्रवाई की रिपोर्ट सीएमओ संजय अग्रवाल व जिला मलेरिया अधिकारी विनय कुमार को उपलब्ध कराए,ं ताकि समय पर शासन को भेजा जा सके। इस अभियान में किसी तरह की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। बैठक में सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल, सीएमएस डॉ. सफल कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विनय कुमार, सभी एसीएमओ, नगर निकाय समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बीमारियों से बचाव को किया जाएगा जागरूक
संचारी रोग नियंत्रण माह के नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. जाहिद अली त्यागी ने बताया कि बारिश होने से संक्रामक रोग वायरल बुखार, टाइफाइड, डेंगू, चिकनगुनिया, टीबी आदि फैलने की आशंका बढ़ जाती है। इस मौसम में बीमारियों की रोकथाम केलिए संचारी रोग नियंत्रण माह में लोगों कोबीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया जाएगा। साथ ही सात से 21 अक्तूबर तक चलने वाले दस्तक अभियान में स्वास्थ्य टीम घर-घर जाकर बीमार लोगों के बारे में जानकारी लेकर लक्षण वाले मरीजों की सूची तैयार करेंगी और बीमार लोगों का नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed