फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Negligence of Electricity Corporation is taking heavy on life

विद्युत निगम की लापरवाही जिंदगी पर भारी

Sat, 07 Aug 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Negligence of Electricity Corporation is taking heavy on life
शामली गौशाला के पास खुले में रखा ट्रांसफारमर - फोटो : SHAMLI
शामली। विद्युत निगम की लापरवाही का आलम ये है कि कहीं पर खुले में ट्रांसफार्मर रखे हैं तो कहीं पर टूटे हुए बॉक्स में नंगे तार है और कहीं पर लटकते हुए तार हादसों को न्यौता दे रहे हैं। शहर में पिछले नौ दिन में करंट से बीएड के छात्र और छह साल के बालक की मौत हो चुकी है। इसके बाद भी विद्युत निगम के अधिकारी गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। करंट में चपेट में आकर पूर्व में भी कई जानवरों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को शहर में खंभों और ट्रांसफार्मरों की पड़ताल की तो निगम की लापरवाही व उदासीनता सामने आई।
विज्ञापन

-------
शीतला माता मंदिर के निकट खुले में रखे ट्रांसफार्मर
मोहल्ला पंसारियान स्थित शीतला माता मंदिर के निकट दो बड़े ट्रांसफार्मर एक ही स्थान पर रखे हैं। ट्रांसफार्मर के केबल तार लटके हुए हैं। ट्रांसफार्मर की न बैरिकेडिंग है और न ही जाली लगी है। इसके आसपास कभी भी हादसा हो चुका है। आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि यहां पर पूर्व में कई जानवर करंट की चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन

-------
गोशाला रोड मदरसे के निकट खंभे पर लटके तार गोशाला रोड पर मदरसे के निकट सड़क पर खंभा लगा है। दीवार पर मीटर लगे हैं और खंभे पर केबल लिपटा हुआ मिला। अगर केबल में कहीं पर कट हो जाए तो सीधा खंभे में करंट आ सकता है, जिससे हादसा होने का डर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बड़ी माता मंदिर के निकट बॉक्स टूटा, जमीन पर लटके तार
गोशाला रोड पर ही बड़ी माता का मंदिर है। इसके पास पोल पर ऊपर की तरफ ट्रांसफार्मर रखा है। एक तरफ का बॉक्स टूटा पड़ा है। बाकी दो बॉक्स से केबल निकले हुए जमीन पर लटके हुए मिले हैं। इसी तरह इसी मार्ग पर एक अन्य विद्युत पोल पर बॉक्स टूटा हुआ है और केबल व तार लटके हुए हैं। मोहल्लेवासियों का कहना है कि बारिश में पानी भरने से करंट के फैलने का खतरा रहता है। कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
----------------
कोट...
जिन स्थानों पर ट्रांसफार्मर की बैरिकेडिंग या जाली टूटी है, उनकी जल्द ही मरम्मत कराकर ठीक कराया जाएगा। - सौरभ कुमार, अवर अभियंता विद्युत निगम।
-------------------
करंट से दो मौत के बाद टूटी विद्युत निगम की नींद
शामली। करंट से नौ दिन में दो मौत होने के बाद निगम की नींद टूटी है। शुक्रवार को विद्युत टीम ने शहर में विद्युत तारों की जांच कर उनकी मरम्मत कराने का दावा किया। विद्युत निगम के अवर अभियंता सौरभ कुमार और अनिल कुमार पटेल ने कर्मचारियों के साथ शहर में अभियान चलाकर जिन स्थानों पर लीड खराब थी, उन्हें बदला गया, जहां पर कट थे, वहां पर टेप लगाई गई। खंभों पर भी लाइन के तारों की जांच की गई। इस दौरान उनके साथ सभासद के पति निशिकांत संगल आदि मौजूद रहे। अवर अभियंता ने बताया कि पूरे शहर में तारों व केबल आदि को ठीक कराने का काम किया गया। दो-तीन दिन में पूरे शहर में तार, केबल व लीड की जांच कर ठीक कराई जाएगी।

-----
विद्युत निगम ने दिया पांच लाख का चेक
शामली। गोशाला रोड पर विद्युत करंट की चपेट में आकर बृहस्पतिवार शाम को मोनू के छह वर्षीय पुत्र अभिषेक की मौत हो गई थी। शाम को विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने पीड़ित परिवार से मिलकर घटना पर दुख व्यक्त किया और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। इस दौरान विद्युत निगम ने पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये की सहायता राशि का चेक दिया। उधर, पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार देर रात को बालक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

मौहल्ला कलंन्दर शाह में खुले में पडे तार

मौहल्ला कलंन्दर शाह में खुले में पडे तार- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed