फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Negligence everywhere, do not fall heavy

हर तरफ लापरवाही, कहीं पड़ न जाए भारी

Wed, 14 Jul 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Negligence everywhere, do not fall heavy
शामली। सरकार और स्वास्थ्य विशेषज्ञ लगातार लोगों को कोरोना की तीसरी लहर की आशंका जताते हुए लोगों को एहतियात बरतने के लिए जागरूक कर रहे हैं, लेकिन जिले में लोग हर तरफ लापरवाही बरत रहे हैं। कोरोना के केस कम होते ही लोगों ने मास्क लगाना बंद कर दिया है। सोशल डिस्टेंसिंग को तो लोग भूल ही गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार धीमी पड़ चुुकी है और जिला कोरोनामुक्त होने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है, लेकिन लोगों की लापरवाही हर तरफ नजर आ रही है। लोगों की यह लापरवाही फिर भारी पड़ सकती है। आइएमए शामली के डॉ. अकबर खान का कहना है कि कोरोना के केस कम हो गए, यह अच्छी बात है, लेकिन कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। बाजारों में व सड़कों पर लोग बिना मास्क के नजर आ रहे हैं और सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल नहीं रख रहे हैं। इसलिए उनकी लोगों से सलाह है कि समय रहते संभल जाएं और घर से बाहर निकलते समय या सार्वजनिक स्थानों पर मास्क अवश्य लगाएं। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सफल कुमार का कहना है कि कोरोना के केस कम होना राहत की बात है, लेकिन लापरवाही भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed