फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Need to bring the ideals of Shri Ram in life: Suresh Rana

श्रीराम के आदर्शों को जीवन में उतारने की आवश्यकता: सुरेश राणा

Fri, 23 Sep 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Need to bring the ideals of Shri Ram in life: Suresh Rana
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता। श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान शुक्रवार को सुभाषपुरी स्थित 74वें रामलीला महोत्सव मंचन का शुभारंभ पूर्व कैबिनेट गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर सुरेश राणा ने कहा कि श्रीराम के आदर्शों को जीवन में उतारने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में रामराज की कल्पना साकार हो रही है। देश लगातार उन्नति की ओर अग्रसर है। ध्वजारोहण उद्योगपति अंकित संगल ने किया। मानस अजय सिंघल एवं अरुण बंसल ने दीप प्रज्ज्वलित किया। जिला पंचायत सदस्य नीरज सैनी ने गणेश जी की वंदना की। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के संगठन महामंत्री सुभाष धीमान व नरेंद्र अग्रवाल ने रामायण की चौपाई सुनाई।
विज्ञापन

वहीं, समाजसेवी मनोज मित्तल ने रामायण की आरती की। सभी अतिथियों का माला एवं पटके से स्वागत किया गया। इस अवसर पर अंकित संगल, नरेंद्र गोयल, मानस अजय संगल, सुभाष धीमान, नरेश सैनी आदि ने भी विचार रखे। पंडित राम मोहन शर्मा ने धार्मिक अनुष्ठान कराए। संचालन रामलीला कमेटी के प्रधान नीरज जैन ने किया। इस अवसर पर कमेटी के मुख्य संरक्षक नरेश सैनी व सुखमाल सिंह, राजेंद्र शर्मा, थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह, शिवनंदन शर्मा, नरोत्तम गर्ग, टेकचंद मित्तल, नरेश गोयल, प्रवीण सैनी, जनेश्वर सैनी, मनोज वर्मा सर्राफ व अनुराग जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed