फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Near the town of four-lane width reduced

शहर के पास फोरलेन की चौड़ाई घटाई

Wed, 20 Apr 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Wed, 20 Apr 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Near the town of four-lane width reduced
Meerut-Karnal four-lane - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। बजट अभाव बताकर लोकनिर्माण विभाग ने पूर्वी यमुना नहर पुल से लेकर विजय चौक तक भूमि उपलब्ध होने के बाद मेरठ-करनाल फोरलेन की चौड़ाई घटा दी है।
विज्ञापन

 

मेरठ-करनाल फोरलेन का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जा रहा है। मुजफ्फरनगर के ग्राम लांक से लेकर शामली और पूर्वी यमुना नहर के करनाल पुल से लेकर बिड़ौली यमुना नदी पुल की सीमा तक 15 मीटर चौड़ाई वाला फोरलेन का निर्माण कराया गया है। जिसमें सड़क के बीच एक मीटर का डिवाइडर बनाया गया है।

विज्ञापन

 

करनाल रोड पर पूर्वी यमुना नहर पुल से लेकर विजय चौक तक दोनों साइड में दोनों साइड में 20 मीटर भूमि उपलब्ध है। यहां के पेड़ों का कटान भी लोनिवि करा चुका है। मंगलवार को करनाल रोड पूर्वी यमुना नहर पुल से लेकर आरके पीजी कालेज तक एक साइड की खुदाई कराई गई। वह बहुत कम है, माना जा रहा है कि विभाग मात्र दस मीटर का ही फोरलेन का निर्माण प्रस्तावित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ग्राम मुंडेटखुर्द के पूर्व प्रधान के पुत्र कमलवीर वर्मा ने डीएम को शिकायत भेजकर अवगत कराया कि पूर्वी यमुना नहर पुल पार ग्राम मुंडेट का रकबा पड़ता है। यहां पर 20 मीटर से ज्यादा दोनों ओर भूमि उपलब्ध है। यदि सड़क को चौड़ा नहीं करना था, तो पेड़ों काटने की आवश्यकता थी। ग्राम सिंभालका- टिटौली गांव में अतिक्रमण हटाकर फोरलेन का निर्माण पूरा किया गया है। शिकायत में मुंडेट गांव के रकबे में कम भूमि में फोरलेन बनाए जाने की जांच कराकर 15 मीटर फोरलेन बनाए जाने की मांग की गई है।

 

मेरठ-करनाल फोरलेन के तहत शामली से करनाल बार्डर तक 190.93 लाख का एस्टीमेट बनाकर प्रदेश सरकार को भेजा था। जिसमें दोनों ओर 17.50 मीटर भूमि, पेड़ कटाई, खंभे सिफिंग की धनराशि शामिल थी। मगर 137 लाख की स्वीकृति शासन से मिली है। 53.93 लाख रुपये की धनराशि शासन से नहीं मिली है। धनराशि के अभाव में पूर्वी यमुना नहर पुल से लेकर विजय चौक तक ग्यारह मीटर फोरलेन बनाया जाएगा। जिसमें डिवाइडर की व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। - एसपी सिंह अधिशासी अभियंता लोनिवि शामली।   
 

मेरठ-करनाल मार्ग पर पूर्वी यमुना नहर पुल से लेकर विजय चौक तक फोरलेन की चौड़ाई कम करने के संबंध में विभाग के अधिशासी अभियंता से जानकारी लेकर चौड़ाई बढ़ाने के निर्देश दिए जाएंगे। - पीके गर्ग अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग सहारनपुर।

टीम आज करेगी मुआयना
 

शामली। मेरठ-करनाल फोरलेन के तहत बुढ़ाना रेलवे फाटक पर प्रस्तावित फ्लाईओवर के निर्माण के संबंध में उप्र सेतु निगम, लोनिवि और उत्तर रेलवे के अधिकारियों की टीम शामली आकर स्थलीय निरीक्षण करेगी।

 

मेरठ-करनाल मार्ग पर बुढ़ाना रोड पर जिला प्रशासन ने साढ़े चार किमी फ्लाईओवर का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक शाहबुद्दीन खां ने बताया कि बुढ़ाना रोड पर रेलवे के अधिकारियों ने भूमि कम बताकर अपनी रिपोर्ट भेजी है।

 

बुढ़ाना रोड पर फ्लाईओवर फोरलेन अथवा दो लेन पर बने, इस स्थिति में उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम, उत्तर रेलवे, लोनिवि के अधिकारियों की टीम बृहस्पतिवार को शामली आकर मौका मुआयना करेगी। उसके बाद टीम फैसला लेगी कि दो लेन अथवा फोरलेन पर फ्लाईओवर बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed