फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   NCC camp concludes with colorful cultural programs

Shamli News: रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ एनसीसी शिविर का समापन

Sun, 25 Jun 2023 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
NCC camp concludes with colorful cultural programs
शामली। मदरलैंड पब्लिक स्कूल में चल रहे 85 यूपी बटालियन एनसीसी शामली के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-130 का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन हो गया।
विज्ञापन

शुक्रवार रात को आयोजित समापन समारोह में कैप्टन रजनीश कुमार व थर्ड ऑफिसर लक्ष्मी गर्ग की देखरेख में आयोजित हुआ। कैडेट अंजली के स्वागत गीत से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जिसके पश्चात कैडेट तनु, फातिमा, अन्नू सैनी, हर्षी, खुशी ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों और नृत्य से वातावरण को देशभक्तिमय कर दिया। शताक्षी ग्रुप ने सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव के पर लघु नाटिका प्रस्तुत की और दीपाली व वंशिका, शालिनी, रिया और शगुन ने हरियाणा व पंजाबी संस्कृति पर आधारित सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

शनिवार को शिविर कैंप के अंतिम दिन कैप्टन केपी सिंह, सेकंड ऑफिस डॉक्टर विजय कुमार और सूबेदार मेजर तिलकराज के नेतृत्व में 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सीनियर गर्ल्स में मुस्लिम इंटर कॉलेज असारा की सुहाना, जूनियर गर्ल्स में वीवी इंटर कॉलेज की वैष्णवी, सीनियर बालक वर्ग में किसान इंटर कॉलेज अलीपुर खेड़ी के कैडेट आमिर और जूनियर बालक में इंटर कॉलेज टीकरी के कैडेट आशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेफ्टिनेंट विपिन कुमार, लेफ्टिनेंट प्रदीप कुमार, बीएचएम संजीवन और हवलदार कपिल के नेतृत्व में ड्रिल प्रतियोगिता में सीनियर बालक वर्ग में देवांश पंवार, जूनियर में आदित्य नायक, सीनियर बालिका वर्ग में खुशी और जूनियर में वैष्णवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
क्लोजिंग एड्रेस में कैडेट्स को संबोधित करते हुए कैंप कमांडेंट कर्नल एसएन ठाकुर ने कैडेट्स से कहा इस 10 दिवसीय कैंप के दौरान ने जो भी सीखा है, उसको नित्य प्रति जीवन में भी आत्मसात करने का प्रयास करें। एनसीसी के माध्यम से एक श्रेष्ठ नागरिक के रूप में राष्ट्र तथा समाज की उन्नति में सदैव अग्रसर रहना है।


कर्नल एस एन ठाकुर ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेताओं को गोल्ड, सिल्वर तथा ब्रोंज मेडल पहनाकर उन्हें शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में नायब सूबेदार महेश, हवलदार अजय, विजय, खिम बहादुर थापा, कुलभूषण, शैलेंद्र, रणवीर सिंह, संजीव पंवार, हरीश, जयेंद्र सिंह, सुशील कुमार, मनजीत सिंह, योगेंद्र कुमार, सोमपाल, केपी सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed