{"_id":"5fd3bd698ebc3e3c5310696b","slug":"ncc-cadets-run-cleanliness-drive-on-mainways-shamli-news-mrt5151591145","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीसी कैडेट्स ने मुख्य मार्गों पर चलाया स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीसी कैडेट्स ने मुख्य मार्गों पर चलाया स्वच्छता अभियान
विज्ञापन
शामली स्वच्छता पखवाड़ा के अन्तर्गत रैली निकालते छात्र
- फोटो : SHAMLI
एनसीसी कैडेटों ने मुख्यमार्गों पर चलाया स्वच्छता अभियान
शामली। वीवी इंटर कॉलेज शामली के एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत प्लानिंग करते हुए मुख्यमार्गों पर स्वच्छता अभियान चलाया।
वीवी इंटर कॉलेज शामली में 85 यूपी बटालियन एनसीसी कैडेट द्वारा एक दिसंबर से स्वच्छता पखवाड़े के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शुक्रवार को एनसीसी कैडेट हाथ में बड़ी पॉलिथीन लेकर शहर के मुख्य मार्गों वीवी इंटर कालेज रोड, विजय चौक, फव्वारा चौक, अजंता चौक, बड़ा बाजार आदि पर निकले और सड़कों किनारे, दुकान के सामने पड़े हुए कूड़ों को एकत्र कर डस्टबिन में डाला। इस दौरान उन्होंने नागरिकों और दुकानदारों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। इससे पूर्व, पूर्व कॉलेज प्रबंधक संजय संगल ने कहा कि स्वच्छता अभियान पूरी तरह तब सफल हो सकेगा, जब देश का प्रत्येक नागरिक इस अभियान से जुड़ेगा। प्रधानाचार्य एसके आर्य ने कहा कि एनसीसी कैडेट देश में सबसे बड़ी युवा शक्ति की इकाई है। इसलिए सभी एनसीसी कैडेट आगे आकर इस अभियान में समाज का नेतृत्व करने का कार्य करें।। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट रजनीश कुमार, डॉ. विजय कुमार, डॉ. मनोज शर्मा, राजवीर सिंह, संजीव कुमार, डॉ. शशि वर्मा, डॉ. अर्चना शर्मा, अनुराधा, रेणू गुप्ता, अमरपाल सिंह, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।
रैली के जरिये किया स्वच्छता के प्रति जागरूक
थानाभवन। एनसीसी कैडेट्स ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत विभिन्न स्थानों पर सफाई अभियान चलाया। साथ ही शहर में रैली निकालकर सफाई के प्रति लोगों को जागरूक किया। थानाभवन 85 यूपी बटालियन के कैडेटों ने स्वच्छता पखवाड़ा के तहत एनसीसी के सीनियर डिविजन से सुरेंद्र सिंह व जूनियर डिविजन से अशोक कुमार के नेतृत्व में स्कूल के गेट के पास पड़ी गंदगी की सफाई की तथा मंदिर प्रांगण से कूड़ा करकट उठाया। लाला लाजपतराय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य चंद्रेश्वर प्रसाद ने कैडेटों का उत्साह बढ़ाया। इस अभियान से समाज के सभी वर्गों को जुड़ने का आह्वान किया।