फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Navratri starts today, Indian new year

नवरात्र आज से, भारतीय नव वर्ष प्रारंभ

Tue, 24 Mar 2020 09:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
Navratri starts today, Indian new year
नवरात्र आज से, भारतीय नव वर्ष प्रारंभ
विज्ञापन

शामली। चैत्रीय नवरात्र और भारतीय नव वर्ष आज से प्रारंभ हो गया। कोरोना महामारी से बचने के लिए ब्राह्मणों ने श्रद्धालुओं से घरों में रहकर ही माता का अनुष्ठान करने का आग्रह किया है। सुरक्षा के लिहाज से मंदिरों को फिलहाल बंद कर दिया गया है।

शामली के प्रसिद्ध पंडित कुशलानंद शास्त्री और श्री हनुमान ज्योतिष एवं कर्मकांड संस्थान के संस्थापक पंडित प्रभुशंकर शास्त्री, पंडित कमलनयन शास्त्री के मुताबिक चैत्र नवरात्र 2020 मां दुर्गा की आराधना के सभी दिन शुभ माने गए हैं। किसी भी तरह का शुभ कार्य बिना सोच विचार के आरंभ किया जा सकता है। इस बार नवरात्र में चार सर्वार्थ सिद्धि योग, पांच रवि योग और एक द्विपुष्कर योग बनने से इन दिनों का महत्व और भी अधिक बढ़ गया है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार जो श्रद्धालु नवरात्र में मां अंबे की सच्चे मन से आराधना करता है उसके सारे दुख दूर हो जाते हैं। भारतीय नव वर्ष के पहले दिन से चैत्र नवरात्र में शुक्ल प्रतिपदा से लेकर नौ दिनों तक मां के अलग-अलग रूपों की उपासना की जाती है। इस बार के नवरात्र कई शुभ संयोगों के बनने के कारण भी खास माने जा रहे हैं। चैत्र नवरात्र के पहले दिन घर में कलश की स्थापना कर अखंड दीपक भी जलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed