{"_id":"6ac9470e9ab3d0181c00b15d","slug":"navratri-markets-come-alive-sales-of-chunris-and-coconuts-rise-shamli-news-c-26-1-aur1003-175745-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र : बाजारों में बढ़ी रौनक, चुनरी-नारियल की खरीदारी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र : बाजारों में बढ़ी रौनक, चुनरी-नारियल की खरीदारी बढ़ी
Sat, 10 Oct 2026 01:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 10 Oct 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
शहर के बड़ा बाजार में नवरात्र को लेकर मूर्ति व अन्य सामान देखती महिलाएं। संवाद
शामली। नवरात्र को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। बाजारों में चुनरी, नारियल, माता की मूर्तियों, कलश और अन्य पूजन सामग्री की दुकानों पर खरीदारी की जा रही है। महिलाएं घरों में पूजा की तैयारी के लिए जरूरी सामान खरीद रही हैं।
नवरात्र इस बार रविवार 11 अक्तूबर से शुरू हो रहे हैं। जिसके चलते नया बाजार, बड़ा बाजार, नेहरू मार्केट आदि में नवरात्र को लेकर बाजारों में माता की चुनरी, नारियल, मूर्तियों और पूजा की थालियों की दुकानें सजी हुई हैं। कोई मां दुर्गा की स्थापना के लिए मूर्ति पसंद कर रहा है तो कोई पूजा के लिए चुनरी, नारियल, रोली, मौली और कलश खरीद रहा है। बाजार में अलग-अलग आकार और डिजाइन की चुनरियां व मूर्तियां उपलब्ध हैं। दुकानदार ग्राहकों को उनकी पसंद के अनुसार सामान दिखा रहे हैं।
बाजार में खरीदारी करने पहुंचीं महिला शकुंतला का कहना है कि नवरात्र के लिए वे अपनी जरूरत के हिसाब से सामान खरीद रही हैं। महिला राखी ने बताया कि पूजा के सामान की खरीदारी करते समय उसकी गुणवत्ता और कीमत दोनों का ध्यान रखा जा रहा है। दुकानदार राहुल का कहना है कि नवरात्र के दौरान चुनरी, नारियल और माता की मूर्तियों की मांग बढ़ जाती है। त्योहार नजदीक आने के साथ बाजार में ग्राहकों की संख्या बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
चुनरी, नारियल और मूर्तियों के अलग-अलग दाम
बाजार में नारियल, चुनरी और माता की मूर्तियों के दाम उनके आकार, गुणवत्ता और सजावट के अनुसार अलग-अलग हैं। छोटी चुनरी 10 से 500 रुपये की कीमत में उपलब्ध है। इसी तरह छोटी मूर्तियां 30 से लेकर दो हजार रुपये तक हैं। नारियल 40 से 60 रुपये तक का है।