फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Navratri and Ramadan amid restrictions

बंदिशों के बीच नवरात्र और रमजान

Tue, 13 Apr 2021 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Navratri and Ramadan amid restrictions
शामली। मंगलवार से शुरू हो रहे नवरात्र और इसी दिन से संभावित रमजान को लेकर प्रशासन ने गाइड लाइन जारी कर दी है। कोरोना संक्रमण के चलते धर्मस्थल में एक बार में पांच से ज्यादा व्यक्तियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। धर्मस्थलों के गेट पर ही सैनिटाइजेशन, थर्मल स्क्रीनिंग और सोशल डिस्टेंसिंग के लिए पूरे इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन

डीएम जसजीत कौर ने कोविड-19 के प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए कंटेनमेंट जोन को छोड़कर अन्य स्थानों पर धर्मस्थलों के संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। धर्म स्थलों के भीतर एक बार में पांच से अधिक व्यक्ति नहीं जाएंगे। प्रवेश द्वार सैनिटाइजर तथा इंक्रारेड-थर्मामीटर की व्यवस्था होगी। कोरोना से संबंधित लक्षण वाले व्यक्तियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बिना मास्क के कोई व्यक्ति धर्मस्थल में प्रवेश नहीं करेगा। जूते-चप्पलों को अपने वाहन आदि में ही उतारकर रखें या स्वयं ही अलग-अलग अथवा खांचों में उतारकर रखें। परिसरों के बाहर पार्किंग स्थलों पर भी सोशल-डिस्टेंसिंग का कड़ाई से अनुपालन किया जाए।
विज्ञापन

परिसरों में जमीन पर गोले बना दिए जाएं ताकि श्रद्धालु उन्हीं में खड़े होकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। एसी का तापमान 24-30 डिग्री के बीच तथा आर्द्रता की सीमा 40 से 70 प्रतिशत के बीच हो। किसी को भी मूर्तियों एवं पवित्र ग्रंथों को छूने की अनुमति नहीं होगी। किसी भी तरह की सभा नहीं की जा सकती। समूह गायन नहीं किया जा सकता। धर्मस्थल के अंदर किसी प्रकार के प्रसाद वितरण या पवित्र-जल के छिड़काव की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed