फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Navaratri, prices of fruits increased in Ramadan

नवरात्र, रमजान में बढ़ गए फलों के दाम

Wed, 14 Apr 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Navaratri, prices of fruits increased in Ramadan
शामली ठेली पर रखे फल - फोटो : SHAMLI
शामली। श्री दुर्गा नवरात्र और रमजान शुरू होते ही फलों के दाम आसमान छूने लगे है। पिछले एक सप्ताह में सेब-केला, अनार और अमरूद के दाम में बढ़ोत्तरी हुई है। केला और सेव के दामों में ओर अधिक बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन

मंगलवार से श्री दुर्गा नवरात्र और बुधवार से रमजान शुरू हो रहे हैं। दोनों त्योहार एक साथ आ जाने से फलों के दामों में पिछले सप्ताह से बेहताशा बढ़ोत्तरी होना हुई है। 70 और 100 रुपये प्रति किग्रा बिकने वाले सेब में जबरदस्त उछाल आया है। फुटकर में सेव 170-180 रुपये प्रति किग्रा बेचा जार हा है। यही हाल अमरूद का है। होली के बाद अमरूद के दाम में उछाल आया है। 50 रुपये प्रति किग्रा बिकने वाला अमरूद 100 रुपयेेेे बिक रहा है।
विज्ञापन

कोल्ड स्टोरेज से लाकर फुटकर विक्रेताओं को केला बेचने वाला भूषण बजाज का कहना है कि त्योहार के मद्देनजर केला के दाम बढे़ हैं। बाहर से केला कम आ रहा है। केले के दाम में और बढ़ोतरी आ सकती है। स्टोरेज पर अच्छा केला 55 रुपये प्रति दर्जन फुटकर विक्रेताओं को बेचा जा रहा है। फुटकर विक्रेता पांच से लेकर पंद्रह रुपये दर्जन ज्यादा बिक्री कर रहे हैं। अस्पताल रोड हनुमान धाम के सामने ठेली लगाने वाले फुटकर विक्रेता मुकेश जैन ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में आम 300 रुपये किग्रा से घटकर 100 रुपये तक आ चुका है। अंगूर सिर्फ चंद दिनों का मेहमान है। फलों के दाम बढ़ने का कारण त्योहारी सीजन बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फलों के दाम---- प्रति किग्रा
1- सेव 170-- 180 रुपये किग्रा
2- अंगूूर 80 रुपये किग्रा
3- आम 100 रुपये किग्रा
4- अनार 100- 120 रुपये किग्रा
5- केला 60-70 रुपये किग्रा
6- चीकू 50 रुपये किग्रा
7- खरबूजा 50 रुपये किग्रा
8- अमरुद 100 रुपये किग्रा
9- खजूर 25रुपये पैकेट 250 ग्राम-
10- आडू 80 रुपये किग्रा
11- लोकाट 50 रुपये किग्रा
12- पपीता 40 रुपये किग्रा
----------
आलू के रेट भी हुए दो गुने
शामली। थोक में कम और फुटकर में दोगुना भाव पर आलू बेचा जा रहा है। फुटकर में 80 रुपये का पांच किग्रा यानि 16 रुपए प्रति किग्रा आलू बिक रहा है। शामली मंडी में थोक में अच्छा आलू 8 रुपये से लेकर 10 रुपये किग्रा और फुटकर में आलू का भाव 80 रुपये का पांच किग्रा खुले आम बिक रहा है। आढ़ती बाबूराम सैनी के मुताबिक मंडी में थोक में अच्छा आलू 8 रुपये से लेकर 10 रुपये किग्रा बिक रहा है।

----
व्रत की नमकीन सबसे महंगी
शामली। रेलवे रोड पर किरयाना थोक विक्रेता नवीन गर्ग के मुताबिक श्री दुर्गा नवरात्र में व्रत की नमकीन 100 रुपये से लेकर 400 रुपये किलो, चिप्स 150 रुपये से लेकर 200 रुपये किलो कुटटू के आटा 70 रुपये से लेकर 80 रुपये, सामक का चावल 50 रुपये से लेकर 80 रुपये, सेंदा नमक 25 से लेकर 40 रुपये प्रति किग्रा बिक रहा है। नवरात्र से पहले रिफाइंड 150 रुपये किलो था, अब 185 रुपये किलो रिफाइंड बिक रहा है। रिफाइंड- कुटटू के आटे, व्रत नमकीन की अच्छी खासी बिक्री हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed