फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   National Lok Adalat will be organized on February 11

Shamli News: 11 फरवरी को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Fri, 20 Jan 2023 09:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 09:10 PM IST
विज्ञापन
National Lok Adalat will be organized on February 11
- जिला जज ने बैंक पदाधिकारियों के साथ की बैठक, ऋण वसूली वादों को चिह्नित करने के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। जनपद न्यायालय परिसर में आगामी 11 फरवरी को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर जनपद न्यायाधीश ने बैंक पदाधिकारियों के साथ बैठक कर ऋण वसूली वादों को चिह्नित कर प्रोसेस कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
शुक्रवार को कैराना स्थित जनपद न्यायालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश गिरीश कुमार वैश्य की अध्यक्षता में बैंक पदाधिकारियों की बैठक हुई। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव विजय कुमार वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली, उच्च न्यायालय इलाहाबाद व उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के अनुक्रम में आगामी 11 फरवरी को जनपद न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा।
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश ने बैंक पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु अधिक से अधिक ऋण वसूली वादों को चिह्नित करें तथा उनके प्रोसेस 25 जनवरी तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में उपलब्ध कराएं। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने की भी अपेक्षा की। बैठक के दौरान अग्रणी जिला प्रबंधक रवि चोपड़ा ने वादों को चिह्नित कर नियत तिथि तक उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। अंत में प्रभारी सचिव विजय कुमार वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर केनरा बैंक वरिष्ठ प्रबंधक शामली महेंद्र सिंह, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक सुनील कुमार, प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक प्रबंधक मनोज कुमार, बैंक ऑफ बड़ौदा के सहायक प्रबंधक अविनाश जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed