फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   nari samman samaroh mein sammanit

नारी सम्मान कार्यक्रम में शख्सियत सम्मानित

Fri, 23 Sep 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Fri, 23 Sep 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
nari samman samaroh mein sammanit
नारी सम्मान सेमिनार में मौजूद महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
शामली में नारी सम्मान कार्यक्रम में पहुंची विभिन्न क्षेत्रों की शख्सियतों को सम्मानित किया गया। खेल, शिक्षा और सामाजिक कार्यों से जुड़ी महिलाओं सहित कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने अमर उजाला के प्रयास की खूब सराहना की। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में कांधला निवासी शिखा कौशिक, नूतन भी पहुंचे। उन्होंने लघु कथा संग्रह ‘क्योंकि नारी कट्टर नहीं होती’ लिखकर देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी नाम रोशन किया। बीते वर्ष उनको मिस्र में आयोजित हिंदी साहित्य के कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन


डीएम, सीडीओ ने शिखा कौशिक को बुके देकर सम्मानित किया। वहीं, निशानेबाजी में नेशनल स्तर पर पदक जीतने वाली आस्था शर्मा, भूकंप आने से पूर्व ही संकेत देने वाले यंत्र का प्रोजेक्ट  बनाकर राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन  करने वाली सरतीदेवी राजाराम पब्लिक स्कूल की छात्रा रिमझिम मित्तल, भूटान से ताइक्वांडो में सिल्वर मेडल जीतकर आई बीएसएम स्कूल की तोषी चौहान, निशानेबाजी में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के ट्रायल में चयनित हुई कृतिका चौहान और सृष्टि खैवाल के अलावा मार्शल आर्ट में राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली खुशी, रिया और एथलीट किरण। इसके अलावा सीबीएसई की ओर से देशभर की 50 छात्राओं को मिलने वाली प्रोत्साहन योजना में चयनित हर्षिता अग्रवाल भी कार्यक्रम में पहुंचीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed