फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   nandi ke doodh peene ka shor

शिव नंदी के दूध पीने का शोर मचा, मंदिरों में उमड़े भक्त

Mon, 29 Jul 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
nandi ke doodh peene ka shor
झिझाना के गांव रँगाना मे शिव मँदिर मे नँदी दूध पीते हुए - फोटो : SHAMLI
नंदी के दूध पीने का शोर मचा, मंदिरों में उमड़ेे भक्त
विज्ञापन

शामली/ झिंझाना। जिले के कुुछ गांवों में शाम को भगवान शिव और नंदी के दूध पीने का शोर मच गया। लोग दूध लेकर मंदिरों में पहुंचते रहे। कई लोगों ने वीडियो भी बनाई। रात तक ये क्रम चलता रहा।

शामली क्षेत्र के जलालपुर गांव में संगीता नाम की महिला के पास उसके रिश्तेदारों का फोन आया कि मंदिरों में भगवान नंदी दूध पी रहे हैं। जो व्यक्ति सच्चे मन से उन्हें दूध पिलाएगा उसका दूध वे जरूर ग्रहण करेंगे। संगीता परिवार के साथ मंदिर में दूध पिलाने पहुंच गई। धीरे धीरे इसका शोर मच गया और ग्रामीण अपने परिजनों के साथ भगवान नंदी को दूध पिलाने पहुंचने लगे। मंदिरों में भीड़ लगने लगी। कुड़ाना गांव में भी यही हुआ। यहां लांबा पट्टी में रविंद्र की पत्नी रीमा को भी रिश्तेदारों का फोन आया इसके बाद वो भगवान नंदी को दूध पिलाने पहुंच गई। उसके परिजन भी आ गए। कुछ ही देर में पूरे गांव में इस बात का शोर मच गया । निमलाना पट्टी में भी शोर मचा और लोग मंदिरों में भगवान शिव और नंदी को दूध पिलाने पहुंचने लगे। रात तक ये क्रम चलता रहा। कुछ और गांवों में भी दूध पिलाने की चर्चा रही । हालांकि शहर में इसका शोर नहीं मचा लेकिन कुछ लोग मंदिरों में दूध पिलाने गए। उधर, झिंझाना क्षेत्र के गांव रंगाना में दो शिव मंदिर है। रविवार शाम को नंदी के दूध पीने का शोर मचा। मंदिर में दूध कुछ ग्रामीण दूध पिलाने गए तो उन्होंने लोगों से दावा किया नंदी ने चम्मच से दूध पी लिया है। नंदी के दूध पीने पर गांव मे शौर मच गया और लोगों की भीड़ मंदिर में लगने लगी। जेसे ही शिव मंदिर मे नंदी के दूध पीने की सूचना गांव मे फैली तो हर कोई पुरुष ओर महिलाएं दूध लेकर मंदिर पहुंचने लगे। दोनों मंदिरों में दूध पिलाने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा है। सुभाष मलिक, जसवीर सिंह, विनोद शर्मा, सहेंद्र, संजय चौधरी, महक सिंह, कृष्ण पाल शर्मा, विकास कुमार, प्रमोद मिस्त्री आदि ने दावा किया कि नंदी ने दूध पिया है।

झिझाना के गांव रँगाना मे शिव मँदिर मे नँदी दूध पिलाते हूऐ

झिझाना के गांव रँगाना मे शिव मँदिर मे नँदी दूध पिलाते हूऐ- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed