फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   NANATA will be the Panchkalyanak Prestige Festival

नानौता में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव होगा

Wed, 27 Dec 2017 11:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली Updated Wed, 27 Dec 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
NANATA will be the Panchkalyanak Prestige Festival
religious - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। नानौता में तीर्थंकर पुष्पदंत भगवान की विश्व की सर्वप्रथम 27 फीट ऊंची खड़गासन प्रतिमा का पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव फरवरी माह में होगा। जैन संत उपाध्याय नयन सागर महाराज ने बताया कि समारोह को भव्य रूप में संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन


बुधवार को शामली में रेलवे रोड स्थित जैन धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत में जैन संत उपाध्याय नयन सागर महाराज ने बताया कि गिरनार गौरव जैनाचार्य 108 निर्मल सागर महाराज के नाम पर नानौता में दिगंबर जैन गुरु तीर्थ निर्मलायतन की स्थापना हुई है। वहां पर भगवान पुष्पदंत की 27 फीट ऊंची खड़गासन प्रतिमा का पहली बार महामस्तकाभिषेक और पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव 17 फरवरी से प्रारंभ होगा। ध्वजारोहण एवं गर्भकल्याणक पूर्व, गर्भकल्याणक उत्तर रूप, जन्म कल्याणक, तप कल्याणक, ज्ञान कल्याणक, निर्वाण कल्याणक और फिर 23 फरवरी को महामस्ताभिषेक होगा। पुष्पदंत भगवान की ऐसी प्रतिमा विश्व में कहीं पर नहीं है।
विज्ञापन


यह सौभाग्य सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर जिले को प्राप्त हुआ है। इस दौरान आलोक जैन, प्रवीण चंद जैन, मोहित जैन, पंकज जैन आदि मौजूद रहे। वहीं, आलोक जैन ने बताया कि जागृतिकारी जैन संत उपाध्याय 108 नयन सागर मुनिराज का 25 वां रजत दीक्षा दिवस महोत्सव 30 दिसंबर को शामली में दिल्ली रोड स्थित सिटी ग्रीन बैंक्वेट हाल में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed