फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Nagar Panchayat started door to door awareness campaign for cleanliness

Shamli News: नगर पंचायत ने घर-घर शुरू किया स्वच्छता के प्रति जागरूकता अभियान

Tue, 29 Apr 2025 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat started door to door awareness campaign for cleanliness
थानाभवन। सरकार के चलाए जा रहे स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पंचायत के कर्मचारियों ने घर-घर जाकर स्वच्छता के प्रति जागरूकता अभियान चलाया।
विज्ञापन

इस दौरान नागरिकों को घर से निकलने वाले गीले कूड़े को हरे डस्टबिन व सूखे कूड़े को नीले डस्टबिन में संग्रहीत करने व निकाय की कूड़े गाड़ी को देने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने नागरिकों को अपने घर से निकलने वाले गीले कूड़े से स्वयं खाद बनाए जाने व घर में लगे फूल पौधों में उसका प्रयोग करने के बारे में समझाया। नगर पंचायत थानाभवन के सफाई मित्र ने बताया कि नगर के कुछ घरों से किसी भी प्रकार का कूड़ा नहीं दिया जा रहा है।

रविवार को वार्ड 10 सरस्वती विहार के निवासी धारा सिंह के घर पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह 2022 से अपने घर के कूड़े का निस्तारण स्वयं कर रहे हैं। अपने घर से निकलने वाले गीले कूड़े से खाद बनाकर अपने ही घर में लगी बागवानी में उसका उपयोग कर रहे हैं। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा ने बताया कि नगर के हर वार्ड में लगभग सात से 15 घर ऐसे हैं जो अपने गीले कूड़े से स्वयं खाद बनाकर अपने ही घरों में लगे फूल के पौधों में उसका उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से कहा कि अपने घरों व गलियों में गंदगी न होने दें और अपने आसपास सफाई रखें। इस दौरान नगर पंचायत से मनीष कुमार, फैजान, उमर पाशा, सागर, काला, सचिन, रिंकू आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed