फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Nagar Panchayat President accuses EO of embezzlement of diesel

Shamli News: नगर पंचायत अध्यक्ष ने ईओ पर लगाया डीजल में गबन का आरोप

Wed, 28 Jan 2026 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 28 Jan 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat President accuses EO of embezzlement of diesel
थानाभवन। नगर पंचायत में डीजल खर्च को लेकर नगर पंचायत चेयरमैन राव मुशयदा ने अधिशासी अधिकारी पर गबन का आरोप लगाया है। उन्होंने मंडलायुक्त सहारनपुर से जांच की मांग की। उधर, अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा का कहना है सभी भुगतान अध्यक्ष के हस्ताक्षर के बाद ही किए गए हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष राव मुशयदा मंडलायुक्त काे भेजी शिकायत में बताया कि अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा की नियुक्ति से पूर्व नगर पंचायत में डीजल खपत लगभग 2.25 लाख रुपये प्रतिमाह थी, लेकिन अब यह खर्च बढ़कर पहले 3.25 से 3.50 लाख रुपये प्रतिमाह और बाद में 5.50 लाख से 6.92 लाख रुपये प्रतिमाह तक पहुंच गया। डीजल खर्च से संबंधित सभी कार्य स्वयं अधिशासी अधिकारी की देखरेख में होते थे और डीजल पर्चियां उनके हस्ताक्षर से जारी की जाती थी। आरोप लगाया कि अधिशासी अधिकारी की नियुक्ति के बाद नगर पंचायत में डीजल खर्च के नाम पर लगभग पांच लाख रुपये से अधिक की धनराशि का गबन किया गया। उधर अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा ने बताया कि समस्त भुगतान पंचायत अध्यक्ष के हस्ताक्षर के बाद ही किए गए हैं। उन पर लगाए आरोप बेबुनियाद है। उनके द्वारा सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराने के बाद यह आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed