फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Nagaland Police arrested wanted teacher in fraud

धोखाधड़ी में वांछित शिक्षक को नागालैंड पुलिस ने दबोचा

Thu, 13 Feb 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Nagaland Police arrested wanted teacher in fraud
शामली। नागालैंड की कोहिमा नोर्थ थाना पुलिस ने शामली में स्थानीय पुलिस के साथ दबिश देकर 2019 में धोखाधड़ी के मामले में वांछित चल रहे केरला निवासी शिक्षक को गिरफ्तार किया है। नागालैंड पुलिस कोर्ट से वारंट लेकर शामली पहुंची थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नागालैंड की कोहिमा नोर्थ थाना पुलिस की टीम शहर कोतवाली पहुंची। शहर कोतवाली प्रभारी के मुताबिक नागालैंड पुलिस की टीम ने बताया कि उनके थाने पर 2019 में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें आरोपी जैम फिलिप थोमस निवासी पैनमपटेथू मैनथारायल थीरूवल्ला पठानामठीठा केरला वांछित चल रहा है। वांछित आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कोहिमा की कोर्ट से वारंट जारी हुआ है। नागालैंड पुलिस टीम ने बताया कि आरोपी के उनके यहां एक स्कूल में पूर्व में प्रधानाचार्य रहा है। प्रधानाचार्य पद पर रहते हुए उन्होंने किसी संस्था से स्टेशनरी का सामान रिसीव किया था, लेकिन उसका भुगतान नहीं किया गया। इस मामले में वहां के थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में फरार आरोपी की मोबाइल की लोकेशन शामली में मिल रही है। मोबाइल की लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम आरोपी की तलाश में यहां पहुंची। मोबाइल की लोकेशन के आधार पर मोहल्ली सीबी गुप्ता कालोनी में किराये के मकान में रह रहे आरोपी जैम फिलिप थोमस को पकड़ लिया गया है। आरोपी शहर में एक स्कूल में पढ़ा रहा था। कोतवाल ने बताया कि नागालैंड पुलिस आरोपी को पहले यहां की कोर्ट में पेश कर अंतरिम ट्रांजिट रिमांड लेगी। इसके बाद शुक्रवार को उसे अपने साथ ले जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed