फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   NA

खतरा : हाईवे पर वाहनों की गति पर नहीं है नियंत्रण

Thu, 12 Jan 2023 09:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 12 Jan 2023 09:36 PM IST
विज्ञापन
NA
शामली, कैराना। पानीपत के सिवाह से नगीना तक एनएच 709 एडी निर्माण के अंतिम चरण में है। पहले जहां सड़कों पर गड्ढों के कारण स्पीड कम रहती थी। सपाट और चौड़ी सड़क पर वाहन बहुत अधिक तेजी के दौड़ने लगे हैं। लेकिन हाईवे पर स्पीड लिमिट की चेतावनी का एक भी बोर्ड नहीं होने के कारण वाहन चालक अपने साथ ही दूसरों की जिंदगी को भी खतरे में डाल रहे हैं।
विज्ञापन


पानीपत के सिवाह से नगीना तक एनएच 709 एडी लगभग 90 प्रतिशत बन कर तैयार हो चुका है। इसके अलावा जनपद शामली में मेरठ करनाल व दिल्ली सहारनपुर हाईवे भी बने हैं। पानीपत नगीना हाईवे पर कहीं भी स्पीड लिमिट की चेतावनी को कोई भी बोर्ड नहीं लगा है। पहले क्षेत्र में सड़क जर्जर हालत में होने से वाहन चालक भी धीरे धीरे चलते थे। लेकिन सपाट और चौड़ी रोड बनने के बाद कुछ वाहन चालक तेजी से वाहन चलाने लगे हैं। ऐसे वाहन चालक अपनी जिंदगी के साथ ही दूसरों की जिंदगी को भी खतरे में डालते हैं। अन्य शहरों में हाईवे पर स्पीड लिमिट बोर्ड लगे होते हैं। इसके अलावा जगह-जगह गति मापक मोबाइल वैन खड़ी रहतीं हैं। अधिक गति से चलने वालों पर जुर्माना लगाया जाता है। लेकिन यहां जनपद में तो न गति लिमिट चेतावनी बोर्ड और न ही गति मापक मोबाइल वैन है। जिस कारण दुर्घटनाओं की आशंका है। प्रशासन को चाहिए कि वो हाईवे पर गति लिमिट चेतावनी बोर्ड के अलावा गति पर नियंत्रण रखने के लिए गति मापक मोबाइल वैन के जरिए अधिक गति पर जुर्माना लगाए।
विज्ञापन


नागरिकों का कहना
- शगुन मित्तल एडवोकेट का कहना है कि कि हाईवे अच्छा बन गया लेकिन वाहन तेज चलने लगे हैं। जिस कारण हादसों का डर बन गया है।
- व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपुल जैन ने कहा कि प्रशासन को हाईवे पर चलने वाले वाहनों की गति पर नियंत्रण रखने के लिए कार्य योजना बनानी चाहिए।
- भाजपा के युवा नेता ललित चौहान ने बताया कि हाईवे पर गति लिमिट के बोर्ड के साथ ही आम जनता को कम गति से वाहन चलाने के लिए जागरूक करना चाहिए।
- डाॅ. सपन गर्ग ने बताया कि प्रत्येक की जिंदगी अमूल्य है। हाईवे अच्छा बन गया लेकिन गति भी अधिक नहीं होनी चाहिए। हाईवे पर स्पीड लिमिट के बोर्ड लगने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नीरज चौहान एडवोकेट का कहना है कि प्रशासन को हाईवे पर वाहनों की गति नियंत्रित रखनी होगी। इसके लिए एक कार्य योजना बनानी चाहिए।

कोट-जनपद शामली में तीन हाईवे निर्माणाधीन हैं। हाईवे पर गति लिमिट के चेतावनी बोर्ड के लिए हाईवे के अधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा। गति मापक मोबाइल वैन के लिए भी शासन को पत्र भेजेंगे। ताकि वाहनों की गति माप कर अधिक गति पर चालान किया जा सके। - संजय राणा टीएसआई शामली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed