फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   My father is in the video, tell his address ....

वीडियो में मेरे पापा हैं, इनका पता बता दो....

Sat, 21 Nov 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
My father is in the video, tell his address ....
थानाभवन चार माह से गायब व्यक्ति ब्रजपाल का फाइल फोटो - फोटो : SHAMLI
वीडियो में मेरे पापा हैं, इनका पता बता दो....
विज्ञापन

थानाभवन। 15 साल का बॉबी फेसबुक पर वायरल हुआ एक वीडियो हर किसी को दिखा रहा है। कहता है कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति उसके पिता हैं। वे मनोरोगी हैं और करीब चार माह से लापता हैं।
क्षेत्र के गांव लतीफगढ़ निवासी बॉबी कश्यप के पिता का नाम बृजपाल उम्र 50 वर्ष है। बृजपाल करीब चार माह पहले दवाई लेने के लिए घर से निकले थे। इसके बाद वापस नहीं आए। काफी तलाशने पर भी कुछ पता नहीं चला। वह कई बार थाने के भी चक्कर काट चुके हैं, लेकिन हर जगह से उन्हें सिर्फ निराशा ही हाथ लगी। अब वह थककर घर बैठ चुके थे कि आठ नवंबर को सुजीत मेहर के नाम के व्यक्ति ने फेसबुक पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें एक महिला मुंह पर मास्क और हाथ में दस्ताने पहनकर एक बुजुर्ग व्यक्ति के गंदे कपड़े बदलवा रही है। साथ ही उन्हें कोल्ड ड्रिंक पिला रही है।
विज्ञापन

बॉबी का कहना है कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति उसका पिता हैं। आठ नवंबर को शाम साढ़े पांच बजे इस वीडियो को शेयर किया गया, लेकिन ये महिला कौन है और उनके पिता कहां इस बारे में कुछ पता नहीं है। उन्होंने पिता की जानकारी के लिए सुजीत मेहर के फेसबुक पर कई बार मेसेज भी लिखा है, उनकी ओर से अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। पीड़ित ने डीएम से मामले का संज्ञान लेते हुए पिता की बरामदगी की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि इस संबंध में अब तक पुलिस से कोई संपर्क नहीं किया गया है। यदि ऐसा है तो वह मामले में व्यक्ति की बरामदगी के लिए प्रयास करेंगे।

थानाभवन चार माह से गायब व्यक्ति ब्रजपाल का लडका बोबी कश्यप

थानाभवन चार माह से गायब व्यक्ति ब्रजपाल का लडका बोबी कश्यप- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed