{"_id":"68ad6bd17597d50dfc09501f","slug":"muzaffarnagar-head-on-collision-between-bikes-with-a-bang-two-youths-died-road-turned-red-with-blood-2025-08-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: धमाके के साथ बाइकों में आमने-सामने की टक्कर, दो युवकों की मौत, खून से लाल हुई सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: धमाके के साथ बाइकों में आमने-सामने की टक्कर, दो युवकों की मौत, खून से लाल हुई सड़क
Tue, 26 Aug 2025 01:40 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 26 Aug 2025 01:40 PM IST
सार
बुढ़ाना-कांधला रोड पर हादसा हुआ। इसमें विज्ञाना के जुनेद और जौला गांव के दुष्यंत की जान चली गई। दोनों युवकों की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
जुनेद और दुष्यंत की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुढ़ाना-कांधला मार्ग पर दो युवकों की बाइक आमने-सामने टकरा गई। इस घटना में दोनों बाइकों के चालक विज्ञाना निवासी जुनेद (22) व जौला निवासी दुष्यंत (25) की मौत हो गई। घटना से दोनों के परिवार शोक में हैं।
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव विज्ञाना का रहने वाला जुनेद (22) देर रात अपनी बुलेट बाइक से किसी काम से बुढ़ाना जा रहा था। गांव जौला निवासी दुष्यंत (25) अपनी बाइक से बुढ़ाना से अपनी दुकान के लिए बर्फ की सिल्ली लेकर आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना-कांधला मार्ग पर एक स्कूल के पास दोनों की बाइक आमने-सामने टकरा गईं। दोनों युवक घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व परिजन मौके पर पहुंच गए। दोनों घायलों को कस्बे की सीएचसी पर ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जुनेद को मृत घोषित कर दिया। जिला चिकित्सालय ले जाते समय दुष्यंत की रास्ते में मौत हो गई। पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने दोनों युवकों के शव मोर्चरी भेज दिए। घटना से दोनों परिवारों में शोक हैं।
सऊदी अरब जाने की तैयारी में था जुनेद
परिजनों ने बताया कि जुनेद सऊदी अरब जाने की तैयारी में था। उसका पासपोर्ट बन चुका था। एक दो दिन में वीजा आने वाला था। गमगीन माहौल में शव सुपुर्द ए खाक किया गया।
परिजनों ने बताया कि जुनेद सऊदी अरब जाने की तैयारी में था। उसका पासपोर्ट बन चुका था। एक दो दिन में वीजा आने वाला था। गमगीन माहौल में शव सुपुर्द ए खाक किया गया।
दुकान करता था दुष्यंत
दुष्यंत जौला गांव का रहने वाला था। उसका परिवार अब गढ़ी सखावतपुर गांव में आकर रहने लगा था। दुष्यंत गढ़ी सखावतपुर गांव के चौराहे पर बेकरी व शीतल पेयजल आदि की दुकान करता था। गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार हुआ।
दुष्यंत जौला गांव का रहने वाला था। उसका परिवार अब गढ़ी सखावतपुर गांव में आकर रहने लगा था। दुष्यंत गढ़ी सखावतपुर गांव के चौराहे पर बेकरी व शीतल पेयजल आदि की दुकान करता था। गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार हुआ।