{"_id":"5cd1cc24bdec22073d798f70","slug":"muthber-me-25-hajaar-ka-inaami-giraftaar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में 25 हजार का ईनामी राजेंद्र उर्फ जंगली गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में 25 हजार का ईनामी राजेंद्र उर्फ जंगली गिरफ्तार
Tue, 07 May 2019 11:49 PM IST
NAVEEN GUPTA
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: NAVEEN GUPTA
Updated Tue, 07 May 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
file photo
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन पुलिस के साथ सोमवार रात भनेड़ा मार्ग पर हुई मुठभेड़ में 25 हजारी ईनामी लुटेरा राजेंद्र बावरिया उर्फ जंगली गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। मुठभेड़ में एक सिपाही भी हाथ में गोली लगने से घायल हुआ है। पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया बदमाश गैंग बनाकर चेन्नई समेत कई राज्यों में वारदात कर चुका है।
पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता में बताया कि सोमवार की रात करीब साढ़े 11 बजे थानाभवन पुलिस को वायरलेस पर सूचना मिली की ऊन चौकी क्षेत्र से दो बदमाश बाइक से थानाभवन क्षेत्र की तरफ किसी घटना को अंजाम देने के लिए आ रहे हैं। थानाभवन पुलिस ने भनेड़ा राजबहे पर चेकिंग करते हुए बाइक सवार दोनों संदिग्ध बदमाशों को रुकने का इशारा किया। सामने से पुलिस को देख बदमाशों ने रुकने के बजाए राजबहे की पटरी पर बाइक को तेजी से दौड़ा दिया। पुलिस ने पीछा करते हुए बदमाशों की घेराबंदी कर ली। दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चली। पुलिस की गोली पैर में लगने से बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने दबोच लिया जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायर उठाकर फरार हो गया। बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग से सिपाही नरेश भी घायल हो गया। एसपी के मुताबिक पकड़ा गया बदमाश 25 हजारी ईनामी लुटेेेेरा राजेंद्र बावरिया उर्फ जंगली पुत्र जयपाल निवासी अहमदगढ़ थाना झिंझाना है। उसके साथी की पहचान अशोक उर्फ मुन्नी पुत्र जयपाल निवासी बिरालयान थाना झिंझाना के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों घायलों को थानाभवन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां से दोनों की गंभीर हालत के चलते जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
चेन्नई तक गैंग का खौफ
एसपी के अनुसार पकड़े गए बदमाश राजेंद्र उर्फ जंगली लूट और चेन स्नैचिंग के कई मामलों में पहले भी जेल जा चुका है। यह चेन्नई, भटिंडा, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में चेन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। बदमाश के पास से चोरी की एक बाइक, एक पिस्टल व भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए है। एसपी के अनुसार इस गिरोह में कितने बदमाश हैं, कौन कौन शामिल हैं? इन सबकी जानकारी जुटाई जा रही है।