फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Must have a sense of dedication for social service: Sharda

समाजसेवा के लिए समर्पण का भाव होना जरूरी : शारदा

Sat, 03 Oct 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Must have a sense of dedication for social service: Sharda
शामली रोटरी क्लब मिडटाउन के कार्यक्रम में शपथ लेते सदस्य - फोटो : SHAMLI
शामली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर रोटरी क्लब शामली मिडटाउन का अधिष्ठापन समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि रोटरी के मंडल अध्यक्ष मनीष शारदा ने कहा कि समाज सेवा के कार्यों के लिए समर्पण का भाव होना जरूरी है, तभी सच्ची सेवा होती है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात धीमानपुरा स्थित एक रेस्टारेंट में आयोजित समारोह में मनीष शारदा ने रोटरी क्लब शामली मिडटाउन के अध्यक्ष डॉ. रीतिनाथ शुक्ला व उनकी टीम द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की। डॉ. रीतिनाथ शुक्ला ने बताया कि क्लब द्वारा आशा किरण के तहत 20 बच्चों को निशुल्क शिक्षा, 68 शिक्षकों को नेशनल बिल्डर अवार्ड, जरूरतमंदों को खादी वस्त्र व हेल्थ किट का वितरण, रोटरी फाउंडेशन में पांच पीएचएफ व 400 डालर का योगदान, गढ़ीश्याम में हैप्पी स्कूल प्रोजेक्ट, गांव रामगढ़ में पुस्तकालय केंद्र समेत 33 प्रोजेक्ट पर काम किया गया है। रोटरी के मंडल अध्यक्ष ने क्लब के अध्यक्ष डा. रीतिनाथ शुक्ला, सचिव डॉ. अजय श्रीवास्तव और कोषाध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा और उनके बोर्ड को शपथ दिलाई। मौके पर रीजनल असिस्टेंट गवर्नर नितिन तायल, जोनल असिस्टेंट गर्वनर डा. अमित मोहन, जोनल सेक्रेटरी डा. अजय बाबू शर्मा, डा. नीलम शुक्ला, उमाशंकर गर्ग, आदित्य गुप्ता, दीपक कौशिक, अनीता शर्मा आदि रहे।

शामली रोटरी क्लब मिडटाउन के कार्यक्रम में मुख्यअतिथी मनीष शारदा का स्वागत करते डॉक्टर रितीनाथ श

शामली रोटरी क्लब मिडटाउन के कार्यक्रम में मुख्यअतिथी मनीष शारदा का स्वागत करते डॉक्टर रितीनाथ श- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed