फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Muslims demonstrate against jasveer

जसवीर के खिलाफ मुस्लिमों का प्रदर्शन

Mon, 28 Dec 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Mon, 28 Dec 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
Muslims demonstrate against jasveer
जलालाबाद। आचार्य जसवीर के बयान पर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। रविवार को मुुस्लिमों ने आचार्य जसवीर के खिलाफ प्रदर्शन करते हुुए जाम लगा दिया। बाद में पुलिस अफसरों ने उन्हें समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


कांधला महापंचायत में आचार्य जसवीर के आपत्तिजनक बयान को लेकर मुस्लिमों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सपा नेता करीमुल्ला खान के नेतृत्व में गंगोह चौराहे पर पुलिस चौकी के सामने सैकड़ों की तादाद में मुस्लिम एकत्र हो गए और आचार्य जसवीर के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस दौरान गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। प्रदर्शन कर रहे लोग आचार्य जसवीर को गिरफ्तार करने और रासुका लगाने की मांग की। गंगोह चौराहे पर जाम लगने की सूचना मिलते ही अन्य लोग भी पहुंच गए और उन्होंने रोडवेज बस स्टैंड, इंद्रा गेट, जैन मंदिर गेट पर जाम लगा दिया। एक साथ कई स्थानों पर जाम लगने से पुलिस के हाथ पैर फूल गए। बाद में पूर्व चेयरमैन जहीर मलिक पहुंचे और उन्होंने भीड़ को समझाकर जाम खुलवा दिया। मगर थोड़ी ही देर बाद से फिर से जाम लगा दिया गया।
विज्ञापन


बाद में चौकी प्रभारी अख्तर अली लोगों के बीच पहुंचे और उन्हें शांत किया। आरोपी जसवीर की गिरफ्तारी जल्द से जल्द होने का आश्वासन दिया। इस दौरान करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। जाम लगाने के दौरान फरमान, रामिल, जाहीद, शहजाद, छोटा मौसीन आदि मौजूद रहे। गंगोह चौराहे पर लगे जाम के कारण दोनों ओर से रास्ता बंद हो गया। इस दौरान वाहनों की कतारें लग गईं। जाम के कारण लोग हलकान हो गए। कुछ युवक बसों की छत पर चढ़ गए और हंगामा करने लगे। जिससे बसों में यात्रा कर रहे लोग सहम गए। करीब दो घंटे बाद जाम खुलने पर राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेताओं के खिलाफ मिली तहरीर पुलिस की विवेचना में शामिल
कांधला। महापंचायत के दौरान आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोपी आचार्य जसवीर की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है। उधर, मंच पर मौजूद भाजपा और हिंदू संगठन नेताओं के खिलाफ दी गई तहरीर को विवेचना में शामिल कर लिया गया है।

गत शुक्रवार को छात्रा अपहरण मामले को लेकर कांधला में सिंचाई विभाग के डाक बंगले के पास महापंचायत हुई थी, जिसमेें आचार्य जसवीर सिंह ने आपत्तिजनक टिप्पणी की दी थी, जिसको लेकर मुस्लिम समाज के लोगों ने नाराजगी जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी आचार्य जसवीर के भतीजे जितेंद्र को 120 बी का आरोपी मानते हुए गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, आचार्य जसवीर की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। पुलिस के मुताबिक आचार्य जसवीर के बघरा स्थित आश्रम पर भी पुलिस तैनात कर दी गई है।


उधर, शनिवार को मौलाना अहतराम उल हसन की ओर से दी गई तहरीर को पुलिस ने आपत्तिजनक टिप्पणी के दर्ज हुए केस की विवेचना में शामिल कर लिया है। तहरीर में भाजपा सांसद हुकुम सिंह, विधायक सुरेश राणा, महापंचायत के आयोजकों और अन्य हिंदू संगठन नेताओं को आरोपित किया गया है। थानाध्यक्ष नरेश पाल यादव ने बताया कि तहरीर को विवेचना में शामिल कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed