फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Muslim youth wrote to Modi

मुस्लिम युवकों ने मोदी को लिखा खून से खत

Sun, 17 Feb 2019 11:54 PM IST
Deepak Sharma शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो Published by: Deepak Sharma Updated Sun, 17 Feb 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Muslim youth wrote to Modi
demand - फोटो : अमर उजाला
कैराना (शामली)। देश के जवानों की शहादत पर पूरा देश गुस्से में है। कैराना में मुस्लिम युवकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने खून से चिट्ठी लिखकर सेना में भर्ती करने की मांग की है।  पुलवामा में देश के वीर जवानों की शहादत के बाद लोगों का खून खौल रहा है। कैराना के मोहल्ला खैलकलां निवासी खलील फरीदी और मोहल्ला अंसारियान निवासी सलीम ने कहा कि आतंकवादियों की कायरतापूर्ण हरकत के कारण देश के 40 के जवानों की शहादत से गहरा आघात पहुंचा है।
विज्ञापन


रविवार को दोनों युवकों ने अपने खून से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी। खून से लिखी चिट्ठी के माध्यम से सैनिकों की शहादत का बदला लेने की मांग की गई। दोनों युवकों ने लिखा कि वे बगैर वेतन के देश की सेना में भर्ती होकर अपने भाइयों की हत्या का बदला लेने के लिए तैयार हैं। दोनों युवाओं का कहना है वे सीमा पर जाकर आतंकियों को ईंट का जवाब पत्थर से देंगे।
विज्ञापन


वह देश के वीर सपूतों और मातृभूमि की रक्षा के लिए मर-मिटने से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि यदि देश के लिए उनके लहू का एक-एक कतरा जाता है, तो वे खुद को गौरवशाली महसूस करेंगे। 40 से अधिक सैनिकों पर हमले की कायराना वारदात से उनका खून खौल रहा है। दुश्मनों को किसी भी सूरत में माफ करने वाले नहीं हैं। युवकों ने पीएम नरेंद्र मोदी से सेना में शामिल कराए जाने का आग्रह किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed