फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Muslim families clapped in the battle of Corona

कोरोना की जंग में मुस्लिम परिवारों ने भी बजाई ताली

Sun, 22 Mar 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Muslim families clapped in the battle of Corona
शामली के थानाभवन में ताली बजाती मुस्लिम महिलाएं। - फोटो : SHAMLI
कोरोना की जंग में मुस्लिम परिवारों ने भी बजाई ताली
विज्ञापन

कैराना/झिंझाना/चौसाना/गढ़ीपुख्ता/कांधला। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए रविवार को जनता कर्फ्यू के बीच शाम पांच बजे गली मोहल्लों में घंटे, शंख व तालियां बजाकर कोरोना वायरस के साथ लड़ाई में अपनी जान जोखिम में डाल कर जिम्मेदारी का निर्वाह करने वाले पुलिसकर्मियों का सम्मान किया।
रविवार शाम पांच बजते ही हर तरफ से घंटे, शंख और तालियों की आवाजें आनी शुरू हो गई। चौक बाजार में दर्जनों युवाओं ने घंटे, शंख और तालियां बजाकर पुलिसकर्मियों का सम्मान किया। इस दौरान पुलिसकर्मियो ने भी उनका साथ दिया। महिलाएं घर की बालकनी पर खड़ी होकर तालियां बजा रही थी। चौक बाजार में ही सब्जी की दुकान करने वाले मुस्लिम युवक इरफान ने भी अपने बच्चों संग खड़े होकर तालियां बजाई। टीचर कालोनी व जोड़ियां कुआं स्थित दो रामशाला में श्रद्धालुओं ने शंख व घंटा बजा कर कोरोना वायरस के सिपाहियों का सम्मान किया।
विज्ञापन

झिंझाना में शाम पांच बजे कसबे के लोगों ने परिवार के साथ घरों की छत पर खड़े होकर घंटी बजाकर कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ने वाले पुलिसकर्मी, चिकित्सकों व अन्य सभी का सम्मान किया। पूर्व चेयरमैन राकेश गोयल के परिजनों के अलावा प्रणव तायल, कमल नारंग, संजय गौतम आदि परिवारों ने सर्मथन में ताली व थाली बजाई। व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद संगल ने अपने मोहल्ले के लोगो के साथ मंदिर में घंटा बजाकर सर्मथन किया है। चौसाना व क्षेत्र के गढ़ी हसनपुर में महिलाओं ने थाली, ताली, शंख, घंटी बजाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान गली मोहल्ले में थाली व संघ की आवाज आती रही। इस दौरान घर, गली मोहल्ले में महिलाएं घंटी बजाकर सुरक्षाकर्मियों व कोरोना वायरस के खात्मे में लगे प्रत्येक इमरजेंसी सेवाओं के कर्मचारियों के स्वागत के लिए तालियां बजाई। इसी तरह पठानपुरा, लक्ष्मीपुरा, लावा, टोडा ,खोडसमा आदि में भी तालियां और घंटी बजाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांधला में रविवार शाम पांच बजे से पूर्व ही कसबे के लोगों ने अपनी खिड़कियों, छज्जे और घरों के बाहर आकर तालियां और थालियां बजाई। गढ़ीपुख्ता में रविवार0 शाम पांच बजे कस्बे के मोहल्ला जैनपुरी, शिवपुरी, सुभाषपुरी के अलावा गांव भैंसवाल, मालैंडी, ताना, पेलखा, खेड़की, राझड़,खेड़की गढ़ीअब्दुल्ला खा, मानकपुर आदि में शाम पांच बजे अपने घरों की छतों पर और मंदिरों के निकट तालियां और शंख बजाया।

जनता कर्फ्यू का समर्थन पर काम भी जरूरी
गढ़ीपुख्ता। क्षेत्र के गांव भैंसवाल में जनता कर्फ्यू में कुछ किसानों ने अपने खेत पर जाकर काम किया। किसान किरण सिंह अपने खेत में गन्ने की बुआई कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनता कर्फ्यू का समर्थन है, लेकिन खेत पर काम करना भी जरूरी है। गांव भैंसवाल में किसान प्रवेश खेत में सरसों की कटाई कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसान को रोज खेत पर काम करना पड़ता है। इसके अलावा कुछ किसान अपने अपने खेत में गन्ने की कटाई करते हुए नजर आए। किसानों ने बताया पशुओं के लिए रोजाना चारा काटना जरूरी है, लेकिन वे सभी जनता कर्फ्यू का समर्थन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed