फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   muslim ekjut honge to baaki humaare saath hi aayenge

मुस्लिम एकजुट होंगे तो बाकी हमारे साथ ही आएंगे

Mon, 08 Apr 2019 11:03 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Mon, 08 Apr 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
muslim ekjut honge to baaki humaare saath hi aayenge
file - फोटो : amarujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शामली में आयोजित विजय संकल्प सभा में सपा-बसपा और कांग्रेस पर खूब सियासी तीर चलाए। सहारनपुर में मायावती के बयान पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि जब मुसलमान एक होंगे तो बाकी तो हमारे साथ ही आएंगे। 
विज्ञापन

सोमवार को आरके इंटर कालेज में कैराना लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के समर्थन में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले यहां के लोग बेटियों को दूर स्कूल भेजने से डरते थे। कैराना-कांधला के व्यापारियों से रंगदारी मांगी जाती थी। डर से वे पलायन कर गए, लेकिन हमारी सरकार आई तो कैराना से गुंडों का पलायन शुरू हो गया और व्यापारियों की वापसी। गुंडा टैक्स वसूला जाता था। मंत्रियों तक जाता था। अब ये गुंडे या तो जेल में होंगे या राम नाम सत्य। उन्होंने कहा कि कैराना का हसन परिवार इन सबकी जड़ रहा है। सपा-बसपा पर हमला करते हुए कहा कि बसपा ने अपने शासनकाल में थानों में जन्माष्टमी मनाने पर रोक लगाई। सपा ने कांवड़ यात्रा में डीजे बजवाना बंद करा दिया, लेकिन सड़कों पर नमाज पढ़ी गई। यदि रोक लगानी थी तो सब पर लगाते। कलकत्ता की एक चुनाव रैली में चांद सितारे वाले झंडे लहराए गए, क्या देश में रैलियों में तिरंगे की बजाय ऐसे झंडे लहराए जाएंगे। उनकी सरकार ने कांवड़ यात्रा पर डीजे पर लगी रोक हटवाई। मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनी।
विज्ञापन

सीएम ने विकास, किसान, गन्ने के अलावा युवाओं को रिझाने की भी कोशिश की। कहा कि हमारी योजनाओं का आधार नौजवान, गरीब और किसान है। हमारी सरकार धर्म या जाति पूछकर सरकारी सुविधाएं नहीं देती। पक्के आवास, बिजली कनेक्शन, गैस कनेक्शन, प्रधानमंत्री निधि, आयुष्मान भारत योजना का लाभ सभी को मिला है। अनुसूचित जाति के लोगों के जबरन धर्म परिवर्तन कराने की बात कर उन्हें भी रिझाने की कोशिश की। सीएम ने गन्ना भुगतान, सड़के बनवाने, गन्ना रहने तक मिल चलने की बात भी कही। योगी ने मंच से हुकुम सिंह और उनके परिवार की भी प्रशंसा की। उन्होंने भाषण की शुरूआत ही हुकुम सिंह को नमन करके की। गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने भी कैराना पलायन का मुद्दा उठाया। मंच पर प्रदेश के मंत्री भूपेंद्र सिंह, धर्मसिंह सैनी आदि कई दिग्गज थे। अध्यक्षता गठवाला खाप के दादा हरियाणा निवासी दादा बलजीत ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिन और गौरव नहीं मारे जाते
दंगों का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि मुजफ्फरनगर दंगों में बेकसूर सचिन गौरव मारे गए। आजम खान और पूर्व सरकार ने थानों में हस्तक्षेप किया। यदि ये हस्तक्षेप नहीं होता तो शायद सचिन-गौरव मारे ही ना जाते और दंगे भी नहीं होते।

छेड़ना तो दूर आंख उठाकर देखने की हिम्मत तक नहीं
कैराना पलायन का मुद्दा उठाते हुए कहा कि उनकी सरकार आने के बाद अब कैराना से बदमाश पलायन करने लगे हैं। उनकी सरकार ने वहां गुंडागर्दी खत्म की। आज वहां व्यापारी आराम से हैं। अब कांधला और कैराना के बीच पीएसी कैंप का निर्माण हो रहा है। इसके बाद यहां कोई बेटियों को छेड़ना तो दूर आंख उठाकर देखने की हिम्मत तक नहीं करेगा।

कांग्रेस का हाथ देशद्रोहियों के साथ 
पुलवामा के शहीद जनपद के दोनों जवान प्रदीप और अमित को नमन करते हुए कांग्रेस-सपा पर निशाना साधा। कहा कि पुलवामा हमले के बाद हमारे देश की सेना ने पाक में घुसकर सबक सिखाया लेकिन विपक्षी सेना को बधाई देने की बजाय इसका भी सबूत मांग रहे हैं। उन्हें तो सपा और कांग्रेस के डीएनए पर भी सवाल खड़ा होता है। कहा कि कांग्रेस का हाथ तो देशद्रोहियों के साथ है।  हमारी सरकार तो आतंकवाद की भाषा बुलेट से ही समझाती है। यदि ये नहीं सुधरे तो जल्द ही अजहर मसूद का भी काम तमाम हो जाएगा।


21 मिलें तो हाथी के पेट में चली गई
सीएम ने किसानों पर फोकस करते हुए कहा कि जब तक किसान के खेत में गन्ना रहेगा। शुगर मिल बंद नहीं होगी। उन्होंने शुगर मिलों की खराब हालत के लिए पिछली सरकारों को दोषी बताते हुए कहा कि बसपा के शासन काल में मिलों की बिक्री हो गई। 21 मिलें तो हाथी के पेट में चली गई और हजम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed