{"_id":"6123e0c58ebc3e79c8166aeb","slug":"muskan-won-silver-in-state-level-hurdles-shamli-news-mrt5530453189","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश स्तरीय बाधा दौड़ में मुस्कान ने रजत जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश स्तरीय बाधा दौड़ में मुस्कान ने रजत जीता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश स्तरीय बाधा दौड़ में मुस्कान ने रजत जीता
शामली, कांधला। लखनऊ में हुई प्रदेश स्तरीय अंडर-23 बाधा दौड़ में कस्बे की बेटी मुस्कान ने रजत पदक प्राप्त किया। सोमवार को कस्बे में पंहुचने पर मुस्कान का जोरदार स्वागत किया गया।
नगर के मोहल्ला रायजादगान निवासी मुस्कान पुत्री सलीम राणा ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में कक्षा छह से लेकर 12वीं तक शिक्षा ग्रहण की। वह पहले भी कई बार जनपद और मंडल स्तर पर दौड़ प्रतियोगिताओं में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त कर कॉलेज व कस्बे का नाम रोशन कर चुकी है। मुस्कान की खेल क्षेत्र में रुचि देखकर परिजनों ने 12वीं कक्षा पास करने के बाद मेरठ जीएसएम कॉलेज में प्रवेश करा दिया। जिसमें वह खेल का प्रशिक्षण भी ले रही है। मुस्कान की प्रतिभा को देखते हुए उसका चयन अंडर-23 के लिए किया गया। लखनऊ में 17 व 18 अगस्त को हुई राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में उसने हिस्सा लिया। जिसमें बाधा दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया।
छात्रा को शासन की ओर से पचास हजार की आर्थिक मदद भी दी गई। सोमवार को मुस्कान का कस्बे में पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। कस्बे की विभिन्न संस्थाओं ने घर पहुंचकर मुस्कान को सम्मानित किया। मुस्कान का कहना है कि वह अब नेशनल की तैयारी कर रही है। बेटी की बड़ी उपलब्धि पर परिवारजनों में हर्ष का माहौल है। इस दौरान सलीम राणा, जाहिद राज, आफताब ठाकुर, अयूब ठेकेदार, संजय मित्तल, इकबाल, जीशान राणा, आमिर सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।