फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Murderers should be punished who become a Nazir

हत्यारों को ऐसी सजा मिलनी चाहिए जो एक नजीर बने

Fri, 03 Jul 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Murderers should be punished who become a Nazir
शामली। सेना के सेवानिवृत्त आईजी विजय गर्ग ने कानपुर में हुई घटना को दुखद जताते हुए कहा कि पुलिस के हत्यारों को ऐसी सजा मिलनी चाहिए जो एक नजीर बन सके।
विज्ञापन

1999 बैच के सेवानिवृत्त आईजी ने कहा कि कानपुर की घटना से हर कोई हतप्रभ है। ये घटना बहुत ही दुस्साहस भरी है। हालांकि पुलिस आरोपी को पकड़ने पूरी तैयारी के साथ फोर्स लेकर गई थी, लेकिन इसके बावजूद आरोपियों ने जिस ढंग से इस वारदात को अंजाम दिया है। उससे लगता है कि आरोपियों को पुलिस के आने का आभास हो गया होगा। उन्हें लगा होगा कि मुकदमा दर्ज हो चुका है तो पुलिस दबिश जरूर देगी। तभी उन्होंने पूरी तैयारी कर ली थी और पुलिस को जवाब देने को वह पूरी तरह से तैयार थे। इस तरह की वारदात अचानक होना मुश्किल है। इससे जाहिर है कि आरोपी पक्ष पहले से ही तैयारी से था। असलहे उनके पास थे। संभवत: सेमी ऑटोमेटिक हथियार से वारदात हुई है। हालांकि घटना स्थल पर तमाम बडे़ अधिकारी मौजूद है। जांच पड़ताल हो रही है, लेकिन जिस तरह आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है वह बेहद निंदनीय है। यह पूरे समाज को दहलाने वाली है। इस तरह की वारदात करने वालों को भी इतनी सख्त सजा मिलने चाहिए जो समाज के लिए एक नजीर हो। ताकि कोई ओर इस तरह की वारदात करने की सोच भी ना सके। उन्होंने शहीद पुलिस कर्मियों को अपनी श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed