{"_id":"65cfc63c946f859e5807f414","slug":"murdered-womans-body-and-hanged-it-shamli-news-c-26-1-sal1002-116565-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: हत्या कर महिला का शव फंदे पर लटकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: हत्या कर महिला का शव फंदे पर लटकाया
Sat, 17 Feb 2024 02:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 17 Feb 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
शामली के मौहल्ला पंसारियान में विलाप करता मृतक महिला का पति
शामली। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पंसारियान में बृहस्पतिवार की देर रात महिला की हत्या कर शव को उसके घर में ही फंदे पर लटका दिया गया। महिला के हाथ और पैर चुन्नी से बांधे गए थे। मामले की सूचना पाते ही एसपी अभिषेक मौके पर पहुंचे। किसी नजदीकी द्वारा हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस एक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड टीम ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। मृतका के पति ने अज्ञात पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
मोहल्ला पंसारियान निवासी राकेश गुड बेचने का काम करता है। बताया जाता है कि पिछले तीन दिन से राकेश गुड बेचने के लिए हरियाणा के करनाल गया हुआ था। घर में पत्नी रीता, तीन बच्चे आयुष, रोहित, आरव रह रहे थे। बृहस्पतिवार की देर रात पत्नी रीता व बच्चों ने एक साथ खाना आया और रात्रि करीब 10 बजे के बाद तीनों बच्चे एक कमरे में और मां रीता (40) अकेली अलग कमरे में सोने चली गई थी। शुक्रवार को सुबह पड़ोसी महिला जब अपने मकान की छत पर गई तो उसने मकान के आंगन में रीता का शव लटका हुआ देखा। महिला ने शोर मचाते हुए बच्चों को जगाया। मोहल्ले के लोग भी इकट्ठा हो गए। सूचना पर एसपी अभिषेक, एएसपी ओपी सिंह, सीओ सिटी श्याम सिंह, कोतवाली प्रभारी समयपाल अत्री मौके पर पहुंचे। मौके पर फॉरेंसिक, डॉग स्क्वायड टीम को बुलाकर घटनास्थल का मुआयना किया गया।
महिला के दोनों हाथ और पांव कपड़े से बांधकर शव को लटकाया गया था। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने तीनों बच्चों सहित आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ करते हुए हत्यारोपी की तलाश शुरू की। पुलिस एक को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है। पुलिस को आशंका है कि घर में आने वाले किसी नजदीकी ने ही महिला की हत्या कर शव को लटकाया है। पुलिस ने जल्द मामले का खुलासा करने की बात कहीं है।
विज्ञापन
किसी परिचित ने ही दिया वारदात को अंजाम
पुलिस ने घटना के बाद आसपास क्षेत्र के सीसीटीवी खंगाले। माना जा रहा है कि किसी नजदीकी ने ही वारदात को अंजाम दिया। रात में ही वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। क्योंकि महिला के मकान का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस जांच में जुटी है।
रात में क्या हुआ हमें नहीं पता
पुलिस ने मृतका के बच्चों से भी बात की। सभी ने कहा कि उन्हें नहीं पता रात में क्या हुआ है, क्योंकि रात में ही वह अपने घर के दूसरे कमरे में सो गए थे। सुबह जगने पर मां का शव लटका मिला।
एक अन्य युवक से हुआ था झगड़ा
पुलिस को जांच में पता चला है कि कुछ दिन पूर्व ही महिला का पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। हालांकि, युवक की चार दिन पूर्व ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पुलिस इस प्रकरण को जोड़कर भी जांच कर रही है।
महिला बर्तन की फैक्टरी में करती थी नौकरी
मृतक महिला रीता बिहार के रांची की रहने वाली है।। वह घर से थोड़ी दूर एक बर्तन की फैक्टरी में नौकरी करती थी। वह रोज सुबह 9 बजे नौकरी के लिए जाती थी और शाम को पांच बजे आती थी। वह अपने पीछे बड़े पुत्र आयूष 14 वर्ष जो कक्षा आठ में पढ़ता है और घर के सामने कूलर की फैक्ट्री में नौकरी भी करता है। दूसरा बेटा रोहित 12 वर्ष कक्षा 4 में पढ़ता है। वहीं सबसे छोटा बेटा आरव जिसकी आयु 8 वर्ष और यूकेजी में पढ़ता है को छोड़ गई है। तीनों भाई पास के एमजी पब्लिक स्कूल में पढ़ते हैं।
महिला रीता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पैर और हाथ बंधे होने के कारण महिला की हत्या की आशंका है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
अभिषेक, एसपी