{"_id":"5f397caf8ebc3e6d003d4e41","slug":"murder-was-done-after-misdeeds-accused-arrested-shamli-news-mrt496499397","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुकर्म के बाद की गई थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुकर्म के बाद की गई थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
थानाभवन पुलिस द्वारा पकड़ा बच्चे का हत्या का आरोपी।
- फोटो : SHAMLI
जलालाबाद (शामली)। क्षेत्र के गांव में अपहरण के बाद बालक की हत्या का पुलिस ने 36 घंटे में खुलासा करते आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने शराब के नशे में बालक की कुकर्म के बाद हत्या कर शव को ईख के खेत में छिपा दिया था।
रविवार को एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि दो दिन पहले शुक्रवार दोपहर को क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थानाभवन थाने पर तहरीर देकर बताया था कि उसका 11 वर्षीय पुत्र बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे घर के बाहर खेलने निकला था, जो घर नहीं लौटा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लापता बालक की तलाश शुरू की थी। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे बालक का शव गांव के राजकीय इंटर कालेज के पीछे ईंख के खेत में नग्न अवस्था में मिला था। घटना के खुलासे के लिए सीओ थानाभवन के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन किया गया था। एसपी ने बताया कि थानाभवन पुलिस ने बालक की हत्या का खुलासा करते हुए सोना उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने हत्या किया जाना स्वीकार करते हुए बताया कि वह बालक के पड़ोस में रहता है। बृहस्पतिवार शाम को घर के बाहर खेल रहे उसको वह बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और शराब के नशे में कुकर्म किया। इसका भेद खुलने के डर से बालक की गला दबाकर हत्या कर शव को ईंख के खेत में छिपाकर वहां से फरार हो गया था। बालक की हत्या में पुलिस को घटनास्थल से काफी अहम साक्ष्य मिले हैं। इसके साथ ही फोरेंसिक टीम के द्वारा भी घटना से संबंधित साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं। ताकि इन साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को कड़ी सजा मिल सके।
--
नहाने का बहाना कर नलकूप पर ले गया था
जलालाबाद। आरोपी सोना बालक को नहाने की बात कहकर जंगल में नलकूप पर ले गया था। वहां पर उसको ईंख के खेत में ले गया। आरोपी ने पहले शराब पी और बालक को मोमोज खिलाए। इसके बाद नशे में कुकर्म किया और पकड़े जाने के डर से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी।