फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Murder of two children not revealed even after ten days

Shamli News: दो बच्चों की हत्या का दस दिन बाद भी नहीं हुआ खुलासा

Thu, 07 Sep 2023 04:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 04:25 PM IST
विज्ञापन
Murder of two children not revealed even after ten days
- परिजनों ने जताया रोष, हिंड में लापता दो बच्चों की हुई थी हत्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थानाभवन (शामली)। क्षेत्र के गांव हिंड में दो बच्चों की हत्या का पुलिस दस दिन बाद भी खुलासा नहीं कर सकी है। पीड़ितों का कहना है कि पुलिस से आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिल रहा है। हत्याकांड का खुलासा न होने से परिजनों में रोष है।
गांव हिंड में 28 अगस्त की शाम करीब छह बजे से यूकेजी का छात्र खालिक (6) पुत्र आजीब और कक्षा एक का छात्र विभु पुत्र रोहताश लापता ही गए थे। 30 अगस्त की सुबह गांव के निकट ईंट भट्ठे की मिट्टी खदान वाले खेत में इकट्ठा हुए बरसात के पानी में दोनों के शव मिले थे। ग्रामीणों व परिजनों के भारी आक्रोश व विरोध के बीच पुलिस ने दोनों बालकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। एसपी अभिषेक ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली थी और पुलिस की दो टीमें बनाकर जल्द ही खुलासे का आश्वासन दिया था, लेकिन दस दिन बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। केवल परिजनों को आश्वासन ही मिल रहा है।
विज्ञापन

परिजन मोहम्मद अली ने बताया चार सितंबर को परिजनों के साथ शामली व थानाभवन के विधायकों के साथ पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार से मिले थे और हत्याकांड के खुलासे की मांग की थी, लेकिन अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। मृतक बच्चों की पिता रोहताश व आजीब का कहना है वे गरीब हैं और मजदूरी कर परिवार का लालन पालन कर रहे हैं। लगभग सभी दलों के नेता आए और सांत्वना देकर चले गए। उधर, इस घटना के दस दिन बाद भी हिंड और आसपास के गांवों के ग्रामीण दहशत में है। एसपी अभिषेक का कहना है कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमें लगाई गई है। जल्द ही इस केस का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed