{"_id":"58add2f04f1c1b701cb2347e","slug":"murder-case-dismissed","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या का मुकदमा खारिज हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या का मुकदमा खारिज हो
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
Updated Wed, 22 Feb 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
revel
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन। पूर्वी यमुना नहर पुल पर लूटपाट में शामिल युवक का शव नहर से बरामद होने के बाद दूसरे पक्ष के लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। आरोपी पक्ष के लोगों ने थाने पर पहुंचकर हंगामा प्रदर्शन किया और मुकदमा खारिज कराने की मांग की।
थानाभवन क्षेत्र में पूर्वी यमुना नहर पुल भनेड़ा के पास चार दिन पूर्व खेड़ा गदाई निवासी प्रदीप पुत्र जिंदरपाल को बदमाशों ने लूटपाट के इरादे से घेर लिया था। विरोध करने पर प्रदीप को गोली मारकर घायल कर दिया था। शोर शराबा होने पर ग्रामीणों ने मौके से दबोचे गए शोएब पुत्र शमशाद निवासी सुन्हैटी ने अपने दो साथियों के नाम फरीद और मुबारिक पुलिस को बताए थे।
उधर, सोमवार को रामपुर मनिहारान के गांव तुरमतखेड़ी निवासी ग्रामीणों ने थानाभवन पहुंचकर बताया था कि फरीद और मुबारिक शोएब के साथ बाइक पर सुन्हैटी से तुरमतखेड़ी लौट रहे थे। रास्ते में भनेड़ा पुल के पास लोगों ने लूटपाट का आरोप लगाकर उन्हें पीटा था तथा मुबारिक को हत्या करके नहर में डाल दिया था। मुबारिक का शव नहर से बरामद होने के बाद उसके परिजनों ने प्रदीप निवासी खेड़ा गदई तथा उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
इसकी जानकारी होने पर प्रदीप के परिजन सैकड़ों ग्रामीणों के साथ बुधवार को थानाभवन थाने पहुंचे तथा हंगामा प्रदर्शन करते हुए हत्या के मुकदमे को खारिज कराने की मांग की। मौके पर पहुंचे सीओ थानाभवन सुनील कुमार त्यागी तथा थाना प्रभारी अनुराधा सिंघल ने ग्रामीणों को बताया कि मामले की जांच चल रही है। क्षेत्राधिकारी के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।