{"_id":"5e78fd668ebc3e78aa2c7b67","slug":"municipality-distributed-five-thousand-masks-to-people-shamli-news-mrt4750530153","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका चेयरमैन ने 5 हजार मास्क वितरित किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका चेयरमैन ने 5 हजार मास्क वितरित किए
विज्ञापन
नगर पालिका ने लोगों को बांटे पांच हजार मास्क
कैराना। कोरोना वायरस से लोगों को बचाने के लिए नगर पालिका चेयरमैन ने कस्बे में 5000 मास्क निशुल्क वितरित कराए।
कोरोना वायरस से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा घर से बाहर निकलते समय मास्क पहनने की सलाह दी गई ताकि कोरोना वायरस से बचा जा सके। पिछले कुछ दिनों से बाजारों में मास्क की कमी चल रही थी और लोग मास्क खरीदने के लिए इधर-उधर भटक रहे थे। सोमवार को नगर पालिका चेयरमैन हाजी अनवर हसन ने मोहल्ला छड़ियान, शामली बस स्टैंड, चैक बाजार, इमाम गेट पर पहुंचकर करीब 5000 मास्क निशुल्क वितरित किए। चेयरमैन ने मास्क लेने वालों को सलाह दी कि वह अपने घरों से बहुत जरूरी काम होने पर ही बाहर निकलें। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें। घरों में सफाई का पूरा ध्यान रखें और बार-बार अपने हाथ धोते रहे। इस अवसर पर तौसीफ सिद्दकी, विपुल जैन, शगुन मित्तल मौजूद रहे।