फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Municipal workers refused to work, dirt spread

Shamli News: पालिकाकर्मियों का कार्य से इनकार, पसरी गंदगी

Mon, 09 Dec 2024 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 09 Dec 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Municipal workers refused to work, dirt spread
शामली रेलपार में घर की छत पर पडी शुगर मिल की छाई । संवाद
कैराना। नगरपालिका में आउटसोर्सिंग पर रखे गए सफाई कर्मचारियों ने कार्य से इंकार कर दिया। उनका कहना है कि उनसे पूरे माह कार्य कराया जाता है, लेकिन अब वेतन में कटौती कर 26 दिन का दिया जा रहा है। ऐसे में वह प्रत्येक रविवार को कार्य नहीं करेंगे। इसी के चलते नगर में बाजारों से लेकर मोहल्लों में गंदगी पसरी रही।
विज्ञापन

हाल ही में उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ शाखा कैराना के अध्यक्ष दीपक कुमार पाहिवाल के नेतृत्व में दर्जनों कर्मचारियों ने नगरपालिका में हंगामा किया था। उन्होंने ईओ का घेराव करते हुए तानाशाही के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन

कहा था कि आउटसोर्सिंग पर रखे गए सफाई कर्मचारियों द्वारा महीने में 30 दिन कार्य किया जाता है, जिन्हें रविवार को कार्य करने पर भी वेतन दिया जाता था, लेकिन अब वेतन में कटौती की जा रही है तथा उन्हें 26 दिन का ही वेतन देने को कहा जा रहा है। दो दिनों तक हंगामे और प्रदर्शन के बाद भी उनकी मांग पूरी नहीं हुई। इसी के चलते रविवार को कर्मचारियों ने कार्य करने से इनकार कर दिया। कर्मचारियों ने कहा कि जब उन्हें 26 दिन का ही वेतन मिलेगा, तो वे प्रत्येक रविवार को अवकाश पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले रविवार को भी वे साफ-सफाई का कार्य करते थे। वहीं, कर्मचारियों द्वारा सफाई कार्य नहीं किये जाने के कारण मुख्य चौक बाजार, जोड़वा कुआं बाजार सहित अन्य बाजारों और मोहल्लों में गंदगी के ढेर लगे रहे। कुछ कूड़ा सड़कों तक बिखरा पड़ रहा था, जिस कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। संगठन के अध्यक्ष दीपक कुमार पाहिवाल का कहना है कि कर्मचारियों को रविवार में भी कार्य करने पर वेतन दिया जाता था। अब उनकी मांग पूरी नहीं हो रही है, तो रविवार को अवकाश पर रहने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed